Home
News

एलईडी एक्स्पो में हिस्सा लेगी मोजर बेयर

देश में सीडी और डीवीडी बनाने के लिए जानी जाने वाली प्रमुख कंपनी मोजर बेयर ने गुरुवार को कहा कि वह तेज विकास की संभावना वाले एलईडी लाइटिंग बाजार में उतर रही है और गुरुवार से यहां प्रगति मैदान में शुरू हो रहे एलईडी एक्स्पो और एलईडी लाइटिंग सम्मेलन में हिस्सा ले रही है।

गुरुवार को जारी एक बयान में कंपनी ने कहा कि वह अभी पायलट आधार पर काफी कम ऊर्जा खपत करने वाले लाइट इमिटिंग डायोड (एलईडी) लाइटिंग बाजार में उत्पाद पेश कर रही है।

पढ़ें: इंडिया के टॉप 10 सबसे ज्‍यादा देखे जाने वाले यू-ट्यूब वीडियो

प्रगति मैदान में गुरुवार को तीन दिवसीय एलईडी एक्स्पो और एलईडी लाइटिंग सम्मेलन शुरू हुआ है। इसमें एलईडी क्षेत्र में काम करने वाली कंपनियां अगली पीढ़ी के एलईडी लाइटिंग उपकरणों की झांकी प्रस्तुत कर रही हैं।

पढ़ें: इंडिया के टॉप 10 सबसे ज्‍यादा देखे जाने वाले यू-ट्यूब वीडियो

एलईडी एक्स्पो में हिस्सा लेगी मोजर बेयर

कंपनी के मुख्य संचालन अधिकारी शिवनाथ ने बयान में कहा, शोध एजेंसियों के अनुमान के मुताबिक भारत सहित पूरी दुनिया में अगले कुछ साल में एलईडी बाजार का अत्यधिक तेजी से विकास होगा। (एक शोध के मुताबिक) एलईडी बल्ब का बाजार हर साल 63 फीसदी की दर से विकास करेगा और इसका आकार 2012 के 3.4 अरब डॉलर से बढ़कर 2015 तक 15 अरब डॉलर हो जाएगा।"

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X