Home
News

ये हैं इंटरनेट के सबसे खतरनाक सेलेब्रिटी, सर्च करना पड़ सकता है महंगा

By Neha

इंटरनेट यूजर्स दिनभर में कई चीजें गूगल पर सर्च करते हैं, जिनमें से कुछ काम की और कुछ यूं ही होती हैं। खासकर यूजर्स जिस स्टार सेलेब्रिटी को पसंद करते हैं, उसके बारे में हर अपडेट के बारे में जानकारी रखते हैं और गूगल पर उससे जुड़ी हर बात जानने की कोशिश करते हैं। आपने भी कभी न कभी अपने पसंदीदा सेलेब्रिटी से जुड़ी बातें गूगल से जानने की कोशिश की होगी। अगर हां, तो अब सावधान हो जाइए।

ये हैं इंटरनेट के सबसे खतरनाक सेलेब्रिटी, सर्च करना पड़ सकता है महंगा

साइबर सिक्यॉरिटी फर्म McAfee ने हाल ही में ऐसे सेलेब्रिटी की लिस्ट जारी की है, जिन्हें सर्च करने पर लोग सबसे ज्यादा मैलवेयर और वायरस का शिकार होते हैं। McAfee ने इंटरनेट पर सर्च की जाने वाली सबसे खतरनाक सिलेब्रिटीज की लिस्ट में एव्रिल लवीन को टॉप पर हैं। इन्हें सर्च करने वाले लोग सबसे ज्यादा मैलवेयर वेबसाइट्स पर पहुंचते हैं।

रिपोर्ट में कहा गया कि लवीन को सर्च करने पर 14.5 पर्सेंट चांसेज हैं कि यूजर्स मैलवेयर वाले पेज पर ही लैंड करेंगे, वहीं लवीन के नाम से उनके MP3 गानें सर्च करने पर ये बढ़कर 22 पर्सेंट हो जाता है। इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर ब्रूनो मार्स और तीसरे नंबर पर कार्ली रे जेप्सन हैं, वहीं जैन मलिक तीसरे नंबर पर हैं।

ये हैं इंटरनेट के सबसे खतरनाक सेलेब्रिटी, सर्च करना पड़ सकता है महंगा

इनके अलावा सेलीन डायोन, केल्विन हैरिस, जस्टिन बीबर, सीन कॉम्ब्स, कैटी पेरी और बेयोन्से जैसे सेलेब्रिटी भी इस लिस्ट में शामिल हैं। McAfee ने लोगों से अनुरोध भी किया है कि किसी भी चीज के डाउनलोड लिंक का इस्तेमाल ना करें।

 
Best Mobiles in India

English summary
These are the Most Dangerouscele brities on the internet. more detail in hindi.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X