2020 में सबसे ज्यादा डाउनलोड किए गए ऐप और गेम्स की लिस्ट, टिकटॉक बना टॉपर, पबजी हुआ बाहर
कोरोना वायरस महामारी के चलते ज़्यादातर चीजें घर बैठकर ही पूरी की जाने लगी है। चाहे वो ऑनलाइन क्लासेज़ हो या ऑफिस कर्मचारियों का वर्क फ्रॉम होम। इसके चलते लोगों में स्मार्टफोन का इस्तेमाल ज्यादा होने लगा है। डेटा एनालिटिक्स प्लेटफॉर्म App Annie की मोबाइल ट्रेंड्स पर वार्षिक रिपोर्ट की मानें तो पैनडेमिक ने हमारे द्वारा मोबाइल इस्तेमाल को दो से तीन साल तक तेज़ कर दिया है। इस साल लोगों ने मोबाइल डिवाइस पर सबसे ज्यादा खर्च किया है। साथ ही लोगों का ज्यादा वक्त बिजनेस ऐप्स पर बिताया गया है, जिसमें 200 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी हुई है।
साल 2020 में टिक-टॉक हुई सबसे ज्यादा डाउनलोड
इसके अलावा, मोबाइल ट्रेंड्स की रिपोर्ट कहती है कि साल 2020 में टिक-टॉक सबसे ज्यादा डाउनलोड की जाने वाली ऐप है। एनालिटिकल फर्म App Annie ने एक अंदाजे से कहा है कि टिक-टॉक अगले साल 1 बिलियन एक्टिव यूज़र क्लब में शामिल हो जाएगा। टिक-टॉक के बाद फेसबुक ने दूसरे नंबर पर अपनी जगह है। तीसरे स्थान व्हाट्सऐप का रहा। ज़ूम मोबाइल ऐप साल 2020 का चौथा सबसे ज्यादा डाउनलोड किया जाने वाला ऐप रहा तो इंस्टाग्राम पांचवे रैंक पर है।
टॉप-10 के बाकी ऐप्स
वहीं, टॉप 10 ऐप्स की बात करें तो इंस्टाग्राम के बाद Facebook Messenger, Google Meet, Snapchat, Telegram और Like जैसी ऐप्स टॉप 10 की लिस्ट शामिल हुई। डेटा को देखा जाए तो फेसबुक के स्वामित्व वाली ऐप्स ने लोगों पर ज्यादा प्रभाव डाला। इस लिस्ट में मौजूद टॉप 4 ऐप्स फेसबुक की ही हैं, जिसमें टॉप पर फेसबुक, दूसरे नंबर पर व्हाट्सऐप, तीसरे नंबर पर इंस्टाग्राम और चौथे नंबर पर फेसबुक मैसेंजर मौजूद है।
टिंडर पर हुआ सबसे ज्यादा खर्च
बता दें कि यूजर्स ने साल 2020 में टिंडर पर सबसे ज्यादा खर्च किया। टिक-टॉक ने इस लिस्ट में 15वां स्थान हासिल किया। YouTube, Disney+ और Tencent Video इस लिस्ट में मौजूद अगले नाम हैं।
Free Fire 2020 का नंबर वन गेम
Free Fire वर्ल्डवाइड सबसे ज्यादा डाउनलोड किया जाने वाला गेम बना है, जिसके बाद लिस्ट में Subway Surfers, Among Us, PUBG Mobile, और Gardenscapes: New Acres जैसे गेम हैं। भारत में एक बड़ी आबादी पबजी मोबाइल खेला करती थी लेकिन पबजी बैन होने के बाद गेमर्स ने फ्री फायर को डाउनलोड करना शुरू किया और निश्चित तौर पर भारत में गेमर्स की बड़ी आबादी का फायदा फ्री-फायर को जरूर हुआ है।
2020 की टॉप ऐप्स की लिस्ट
1. TikTok
2. Facebook
3. WhatsApp
4. Zoom
5. Instagram
6. Facebook Messenger
7. Google Meet
8. Snapchat
9.Telegram
10. Like
Image Credit: Getty Image


Click it and Unblock the Notifications








