Home
News

आने वाला है गूगल का एंड्रायड 11, ios को देगा कड़ी टक्‍कर

गूगल जल्‍द अपनी अगली पीढ़ी का ऑपरेटिंग सिस्‍टम लाने वाला है इसका नाम है Android 11, कंपनी ने एंड्रायड 11 का प्रिव्‍यू वर्जन उतार दिया है हालाकि इसमें अभी काफी बदलाव होने है लेकिन इसके फीचर्स को देखते हुए ये कहा जा सकता है ios को गूगल का नया हथियार काफी भारी पड़ने वाला है।

गूगल का नया ओएस न सिर्फ ढेरों फीचर्स होंगे बल्‍कि ये अब तक का सबसे पावरफुल ऑपरेटिंग सिस्‍टम माना जा रहा है। कंपनी ने अभी तक कोई इशारा नहीं दिया है कि ये कब तक मार्केट में उपलब्‍ध हो जाएगा।

चलिए अब नज़र डालते है डेवलपर वर्जन पर और जानते हैं इसमें कौन-कौन सी खूबियां होंगी

प्राइवेसी और परमीशन

प्राइवेसी और परमीशन

गूगल के लिए प्राइवेसी सबसे बड़ा मुद्दा रहा है, कंपनी ने इस बार अपने नए एंड्रायड 11 प्रिव्‍यू में इसका खास ध्‍यान रखा है, इसके लिए प्राइवेसी के लिए अलग से फीचर दिया गया है जिसमें यूज़र एक बार में लोकेशन, माइक्रोफोन और कैमरा से जुड़ी परमीशन दे सकता है जबकि पहले हर एप के लिए अलग-अलग प्राइवेसी सेटिंग करनी पड़ती थी।

5G और फोल्‍डेबल फोन्‍स में भी सपोर्ट करेगा

5G और फोल्‍डेबल फोन्‍स में भी सपोर्ट करेगा

गूगल ने नए सॉफ्टवेयर अपडेट में नई तकनीक का इस्‍तेमाल किया है, एंड्रायड 11 5जी फोन के अलावा फोल्‍डेबल फोन को भी सपोर्ट करेगा। नया ऑपरेटिंग सिस्‍टम आने वाली नई टेक्‍नालॉजी को ध्‍यान में रखते हुए डेवलप किया गया है।

नया नोटिफिकेशन पैनल

नया नोटिफिकेशन पैनल

नए मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्‍टम में नोटिफिकेशन के लिए एक अलग टैब यानी पैनल दिया गया है हाल की तस्‍वीरों को देखें तो उससे ये साफ पता चलता है यूजर नए फीचर की मदद से सबसे पहले नोटिफिकेशन को आसानी से एक्‍सेस कर सकेगा साथ ही नोटिफिकेशन पैनल से सीधे फोटो भी भेज सकेगा।

चैट बबल

चैट बबल

इसके बारे में पहले से काफी चर्चा होती रही है, एंड्रायड 11 में गूगल इसे आखिरकार लाने वाला है। ये देखने में फेसबुक चैट हेड की तरह मिलता-जुलता है जिसकी मदद से यूज़र मल्‍टीपल एकाउंट में चैट कर सकेगा।

डार्क मोड शिड्यूलिंग

डार्क मोड शिड्यूलिंग

गूगल ने एंड्रायड 10 में डार्क मोड को पेश किया था अब 11 में इसे थोड़ा और इंप्रूव किया गया है। अब यूज़र डार्क मोड को अपने हिसाब से शिड्यूल भी कर सकेगा, ये फीचर उन यूज़र्स के लिए काफी अच्‍छा है जो टाइम के हिसाब से डार्क मोड को सेट करना चाहते हैं।

एयरप्‍लेन मोड के साथ ब्‍लूटूथ

एयरप्‍लेन मोड के साथ ब्‍लूटूथ

एंड्रायड 11 में एयरप्‍लेन मोड के साथ ब्‍लूटूथ यूज़ कर सकते है, यूजर्स के बीच इस फीचर को लेकर काफी रिक्‍वेस्‍ट आ रहीं थी। कंपनी ने नए ओएस में इसे लाने वाली है जिसकी मदद से एयरप्‍लेन मोड में ब्‍लूटूथ कनेक्‍ट किया जा सकता है। अभी तक अगर आप एयरप्‍लेन मोड ऑन करते हैं तो नेटर्वक से लेकिन ब्‍लूटूथ और लोकेशन जैसे सभी फीचर बंद हो जाते हैं।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
Android 11 updates so many New Features, compared to version 63 in Android 10. The new library version includes updated CLDR locale data and a number of enhancements to internationalization support in Android. Lets Talk about upcoming android 11 Features in Details.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X