सबसे महंगा ईयरफोन: गोल्ड एप्पल ईयरपॉड्स मैक्स के खास फीचर्स
मार्केट में कई हेडफोन्स उपलब्ध हैं। कुछ की कीमत कम है तो वहीं कुछ थोड़ा सा बजट से बाहर हो जाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि 79 लाख रुपए के हेडफोन्स भी मार्केट में हैं जिनमें सोने का इस्तेमाल किया गया है। जी हां,रूस की लग्जरी गैजेट्स कंपनी केवियर ने हाल ही में 79 लाख रुपये का हेडफोन लॉन्च किया है। केवियर ने एपल के ईयरपॉड्स मैक्स को मॉडिफाई करके इन हेडफोन्स को तैयार किया है। एपल के ईयरपॉड्स मैक्स के मॉडिफाइड वर्जन की कीमत 1,08,000 डॉलर यानी करीब 79 लाख रुपये है।
केवियर के एपल ईयरपॉड्स मैक्स की खासियत
दरअसल कंपनी ने इन हेडफोन को 750 ग्राम सोना और दुर्लभ मगरमच्छ के चमड़े के इस्तेमाल से तैयार किया है। इसके ईयर कप गोल्ड-प्लेटेड हैं। बता दें कि केवियर ने ऐसा पहली बार नहीं किया है बल्कि पहले भी वह ऐप्पल के आईफोन को मॉडिफाई करती रही है। केवियर कई ऐसे फोन पेश कर चुकी हैं जिनमें गोल्ड, डायमंड का इस्तेमाल किया गया है।
इसी महीने लॉन्च हुआ है एपल का पहला वायरलेस हेडफोन
बता दें कि ऐप्पल ने अपने पहली बार वायरलेस ओवर द इयर हेडफोन को लॉन्च किया है जिनका नाम Apple AirPods Max है। हालांकि इसके डिजाइन के लिए कंपनी को काफी ट्रोल भी किया जा चुका है। लेकिन ट्रेंड की शुरुआत ऐप्पल से ही होती है।
59,900 रुपये है एपल के हेडफोन की कीमत
Apple AirPods Max ग्लोबली लॉन्च हो चुके हैं। इंडियन मार्केट में हेडफोन्स को 15 दिसंबर से सेल के लिए उपलब्ध कराया जा चुका है। इसकी कीमत 59,900 रुपये है। इसके साथ एक स्मार्ट केस भी मिल रहा है जो कि ऊपर की तरफ फ्लिप होकर खुलेगा। इस केस में चार्जिंग के लिए लाइटनिंग यूएसबी सी पोर्ट भी दिया गया है।
AirPods Max की स्पेसिफिकेशन
दावा किया गया है कि वायरलेस हेडफोन की हाई फिडलिटी ऑडियो है। इसके एल्यूमीनियम के ईयरकप हैं। वहीं इसका बैंड स्टेनलेस स्टील मैटेरियल से तैयार किया गया है। इसमें 40एमएम के कस्टम डायनेमिक ड्राइवर है जिसके साथ एपल का H1 चिप है। एपल के इस हेडफोन में कुल नौ माइक्रोफोन हैं जिनमें से आठ एक्टिव न्वाइज कैंसिलेशन (ANC) के लिए हैं। इसमें एक ही बटन दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें ब्लूटूथ 5 दिया गया है।


Click it and Unblock the Notifications








