Home
News

Shortcut Keys: लैपटॉप या कंप्यूटर का इस्तेमाल करने वालों के लिए ये शॉर्टकट कीज है बहुत काम के

अगर आप भी कम्प्यूटर या लैपटॉप का इस्तेमाल करते हैं, तो आज हम आपके लिए कुछ शॉर्टकट कीज (Computer Shortcut Keys) की जानकारी लेकर आये है जो आपके लिए काफी ज्यादा मददगार हो सकती हैं। क्योंकि शॉर्टकट कीज से लैपटॉप या फिर डेस्कटॉप पर काम करना बहुत आसान हो जाता है, इसलिए आपको भी ये शॉर्टकट कीज को याद कर लेना चाहिए ताकि कभी जरूरत पड़े तो इसका इस्तेमाल किया जा सके। तो आइये कुछ जरूरी शॉर्टकट कीज के बारे में जानते है डिटेल्स में।

Shortcut Keys: लैपटॉप या कंप्यूटर का इस्तेमाल करने वालों के लिए ये शॉर्टकट कीज है बहुत काम के

बहुत काम की हैं ये शॉर्टकट कीज, आप भी कर लीजिए याद

हमने यहाँ कुछ जरूरी शॉर्टकट कीज के बारे में बताया है जिसे आपको भी याद कर लेना चाहिए, क्योंकि ये बहुत काम की Shortcut Keys हैं।

Ctrl+A की

अगर आपको पता नहीं है कि एकसाथ किसी टेक्स्ट को कॉपी कैसे किया जा सकता है, तो आपको बता दें कि आप Ctrl+A प्रेस करके सभी टेक्स्ट को सिलैक्ट कर दें और फिर Ctrl+C दबा दें, इससे टेक्स्ट को कॉपी कर सकते हैं।

Alt+F4 शॉर्टकट Key

वहीं Alt+F4 शॉर्टकट की से आप अपने लैपटॉप या कंप्यूटर पर ओपन किये गए प्रोग्राम को बंद कर सकते हैं और साथ ही सिस्टम को बंद भी कर सकते हैं।

Shift+Insert

इसी तरह Shift+Insert Key की मदद से आप किसी भी टेक्स्ट को कहीं पर भी पेस्ट कर सकते हैं।

Ctrl+F

अगर आपने कोई वेबपेज खोल रखा है और बहुत सारे टेक्स्ट है लेकिन आपको कोई स्पेशिफिक वर्ड खोजना है, तो आप Ctrl+F प्रेस करके ऐसा कर सकते हैं। इसके बाद एक सर्च बॉक्स ओपन होगा जहाँ वो वर्ड टाइप कर दें, अगर वो वर्ड कहीं यूज हुआ है तो पीले कलर में दिख जाएगा।

Esc Key

अगर आप किसी ऐसे पेज पर चले गए हैं जहाँ पर कोई बैक बटन नहीं है, तो आप Esc के शॉर्टकट बटन को प्रेस करके पूरे प्रोग्राम को क्लोज कर सकते हैं।

Ctrl+Z

Ctrl+Z का इस्तेमाल Undo करने के लिए किया जाता है जबकि Ctrl+Y की मदद से Undo को Redo कर सकते हैं।

Ctrl+S

इसी तरह किसी फाइल को सेव करना है तो आप सिर्फ Ctrl+S को प्रेस करके उसको सेव कर सकते हैं।

यदि आपको पहले इन शॉर्टकट कीज के बारे में जानकारी नहीं थी तो अभी इनको याद कर सकते हैं, ताकि कभी काम आ सके तो इसका इस्तेमाल किया जा सके।

 
Best Mobiles in India

English summary
Most Important Shortcut Keys For Laptop and Computer
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X