साल 2020 में सबसे ज्यादा देखे जाने वाले वीडियो
इस साल पैनडेमिक के चलते काफी कुछ बदल गया है। लोगों के रहने का तरीका, काम करने का तरीका आदि। इस दौरान लॉकडाउन भी लगाया गया था जिसकी वजह से लोगों को अपने घरों में ही रहना पड़ा था। इस दौरान वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स जैसे यूट्यूब ने लोगों के समय बिताने में काफी मदद की थी।
आंकड़े बताते हैं कि इस दौरान लोगों स्क्रीन टाइम में काफी बढ़ोत्तरी देखी गई थी। इन दिनों ऑनलाइन वीडियो शेयरिंग प्लेटफॉर्म्स काफी तेजी से उभर रहे हैं और ऐसे में यूट्यूब वीडियो क्रिएटर्स की पहली पसंद बनी हुई है।

यूट्यूब दुनिया के सैकेंड मोस्ड विजिटेड वेबसाइट है। रिपोर्ट्स के मुताबिक,हर 1 मिनट में 500 घंटों से ज्यादा का वीडियो कॉन्टेंट इस प्लेटफॉर्म पर अपलोड किया जाता है। यूट्यूब का एस्टिमेटिड अनुअल रेवेन्यू US$15 बिलियन है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि साल 2020 में सबसे ज्यादा किन वीडियोज को देखा गया। ये है लिस्ट
Baby Shark Dance – Pinkfong
बेबी शार्क डांस वीडियो को कोरियन एजुकेशन ब्रांड Pinkfong ने रिलीज किया था। यूट्यूब पर वीडियो को 7.05 बिलियन व्यूज मिले हैं। वीडियो को 17 जून 2016 में रिलीज किया गया था लेकिन ,साल 2020 में लोगों ने सबसे ज्यादा इस वीडियो को देखा।
Despacito – Luis Fonsi ft. Daddy Yankee
Luis Fonsi का गाना ‘'Despacito'' में Daddy Yankee का फीचर किया गया था और इस गाने में पिछले साल टॉप रैंक हासिल की थी। ये एक स्पेनिश गाना है और फिलहाल ये यूट्यूब पर सैकेंड मोस्ट व्यूड वीडियो है जिसपर 7.04 बिलियन व्यूज हैं।
Shape of You – Ed Sheeran
‘'Shape Of You'' गाने को इंग्लिश सिंगर-सॉन्गराइटर Sheeran ने साल 2017 में रिलीज किया था। वीडियो पर 5.05 व्यूज हैं और इसे तीसरे नंबर पर लिस्ट किया गया है।
See You Again – Wiz Khalifa ft. Charlie Puth
अमेरिकन रैपर Wiz Khalifa और राइटर Charlie Puth का सॉन्ग ''See You Again'' साल 2015 में रिलीज हुआ था। गाने के ज़रिए स्वर्गीय एक्टर Paul Walker को ट्रिब्यूट दिया गया था। इस वीडियो पर 4.79 बिलियन व्यूज़ हैं।
Masha and The Bear - Recipe for disaster
Masha and The Bear -Recipe for disaster एक बिना म्यूजिक वाली वीडियो है। जिसे Moscow बेस्ड Animaccord Animation Studio ने साल 2009 में प्रोड्यूस किया था। ये रशियन सीरीज बच्चों के लिए तैयार की गई थी और यूट्यूब पर इसे 4,36 बिलियन लोगों ने देखा है।
Johny Johny Yes Papa- LooLoo Kids
LooLoo Kids' 'Johny Johny Yes Papa' का वर्जन है। फिलहाल टॉप 10 में इस वीडियो को छठा नंबर हासिल हुआ है। जिसपर 4.14 बिलियन व्यूज़ है। ये एक बच्चों पर आधारिक राइम सॉन्ग है।
Uptown Funk - Mark Ronson Ft. Bruno Mars
'Uptown Funk' को साल 2014 में Mark Ronson ने प्रोड्यूस किया था। जिसमें अमेरिकर सिंगर और सॉन्गराइटर Bruno Mars को फीचर किया गया था। फिलहाल वीडियो पर 3.99 बिलियन व्यूज़ हैं और इसे सांतवां रैंक हासिल हुआ है।
Gangnam Style – Psy
"Gangnam Style" गाना एक कोरियन neologism है जिसे कोरियन सिंगर Psy ने गाया था। ये गाना साल 2012 में रिलीज हुआ था। इस गाने ने 30 भी ज्यादा देशों में टॉप गानों में अपना नाम दर्ज कराया था। गाना भले ही पुराना हो गया है लेकिन आज भी ये टॉप 10 की लिस्ट में शुमार है। इस गाने को 3.84 बिलियन लोगों ने देखा है।
Learn colors - Colorful eggs on the farm
साल 2020 में बच्चों पर आधारिक कॉन्टेंट ने काफी पॉपुलैरिटी हासिल की है। Learn colors - Colorful eggs on the farmको ‘Miroshka TV' द्वारा बनाया गया है। वीडियो पर 3.65 बिलियन व्यूज़ हैं।
Sorry – Justin Bieber
टॉप 10 में दसवें नंबर पर आता है जस्टिन बीबर का गाना '' Sorry '' जिसे 3.36 बिलियन व्यूज़ मिले हैं।


Click it and Unblock the Notifications