2020 में गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च किए गए टॉपिक की लिस्ट
कोरोना काल में लगे लॉकडाउन के दौरान हर कोई घर में कैद हो गया था। ऐसे में इंटरनेट ही लोगों का सहारा बना हुआ था। जिसके ज़रिए लोगों काफी कुछ सर्च कर रहे थे। यकीनन आपने भी घर बैठे बैठे इंटरनेट का खूब इस्तेमाल किया होगा। तो चलिए आपको बताते हैं कि साल 2020 में किन टॉपिक्स को सबसे ज़्यादा सर्च किया था।

सर्च ऑफ द ईयर
साल 2020 में सबसे ज्यादा आईपीएल को सर्च किया गया। इससे तो यही साबित होता है क्रिकेट प्रेमियों के सारी चीजें सेकेंडरी हैं लेकिन क्रिकेट सबसे पहले हैं। इसीलिए आईपीएल साल 2020 में गूगल का टॉप ट्रेंडिंग सर्च रहा। सारी मुसीबतों को पछाड़ते हुए क्रिकेट प्रेमियों ने जमकर क्रिकेट का लुत्फ उठाया। इसके बाद दूसरा स्थान कोरोना वायरस का रहा। वहीं तीसरे नंबर पर अमेरिकी चुनाव रिजल्ट। नीचे हमने आपको टॉप 10 की लिस्ट बताई है।
1) Indian Premier League- आईपीएल की जगह कोई नहीं ले सकता। लोगों में कोरोना वायरस का खौफ कम और क्रिकेट के प्रति प्यार ज़्यादा देखा गया।
2) Coronavirus- कोरोना के दौरान में इसके बारे में सर्च होना लाज़मी है। दुनिया में पहली बार एक ऐसी बीमारी फैली है, जिसने पूरी दुनिया के सभी देशों में तबाही मचा दी है। साल 2020 से पहले कभी भी पूरी दुनिया में लॉकडाउन नहीं लगा था और किसी ने कल्पना भी नहीं की थी कि कभी ऐसा भी हो सकता है।
3) US election results- चूकि साल 2020 में अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव काफी सुर्खियों में थे। लोगों की इन चुनावों में काफी दिलचस्पी देखी और जमकर यूएस इलेक्शन रिजल्ट को सर्च किया गया।
4) PM Kisan Yojana- इस साल तीन कृषि बिलों को पास किया गया। इसीलिए लोगों ने किसानों से जुड़ी योजनाओं को भी काफी सर्च किया। आजकल भी पिछले कई दिनों से किसानों ने आंदोलन कर रखा है, जिसे इंटरनेट पर काफी सर्च किया जा रहा है।
5) Bihar election results- बिहार ही नहीं बल्कि देश के हर नागरिक की नज़र इस बार बिहार इलेक्शन्स पर देखी गई थी। कोरोनो के दौरान या कहें कि कोरोना लॉकडाउन के बाद बिहार इलेक्शन किसी राज्य का पहला इलेक्शन था और इसके लिए भी इंटरनेट पर काफी सर्च किया जा रहा था।
6) Delhi election results- बिहार के अलावा लोगों ने दिल्ली इलेक्शन रिजल्ट्स को भी सर्च किया।
7) Dil Bechara- लॉकडाउन के दौरान बॉलीवुड इंडस्ट्री से सुशांत सिंह राजपूत की मौत की खबर ने सबको शोक में डाल दिया था। सुशांत की मौत के बाद उनकी आखिरी फिल्म दिल बेचारा को रिलीज किया गया था, जिसे रिकॉर्ड तोड़ व्यूज़ मिले। लोगों ने इस फिल्म को खूब सर्च किया।
8) Joe Biden- हर कोई अमेरिका का नए राष्ट्रपति के बारे में जानना चाहता था। इसीलिए जो बाइडन भी गूगल की सर्च ट्रेंडिंग लिस्ट में शामिल रहे।
9) Leap day- इस लिस्ट में नौंवा स्थान लीप डे को मिला है। चूकि इस साल फरवरी में 29 दिन थे। इसीलिए साल 2020 एक लीप ईयर रहा।
10) Arnab Goswami- रिपब्लिक भारत के मैनेजिंग डायरेक्टर और एडिटर-इन चीफ अरनब गोस्वामी भी गूगल की टॉप 10 सर्च लिस्ट में शामिल रहे। साल 2020 में अर्नब गोस्वामी काफी सुर्खियों में थे।


Click it and Unblock the Notifications