Home
News

Most Used Emoji in 2021: ये हैं इस साल सबसे ज्यादा इस्तेमाल किये जाने वाले इमोजी

इमोजी (Emoji) सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे WhatsApp, Twitter, Instagram आदि पर होने वाली बातचीत का एक प्रमुख हिस्सा बन गए हैं। सोशल मीडिया यूजर्स न केवल चैट या मैसेजिंग के दौरान इमोजी का उपयोग करते हैं या भेजते हैं बल्कि विभिन्न कैप्शन के लिए अपनी भावनाओं को यथासंभव सटीक रूप से दिखाते हैं।

Most Used Emoji in 2021: ये हैं इस साल सबसे ज्यादा इस्तेमाल किये जाने वाले इमोजी

साथ ही, ये सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म विभिन्न भावों को दर्शाने वाले कई इमोजी (Emoji) प्रदान करते हैं। इन इमोजी का इस्तेमाल लोग आसानी से अपनी भावनाओं को प्रकट करने और अपनी भावनाओं को व्यक्त करने के लिए करते हैं। चाहे वह गुस्सा हो, खुशी हो, सदमा हो, या कोई अन्य भावना हो, हर एक मूड के लिए अलग-अलग इमोजी (Emoji) मिलते हैं। तो चलिये आज हम यह बताएँगे कि इस साल यानि 2021 में लोगों ने सबसे ज्यादा कौनसे इमोजी को इस्तेमाल यानि किसी को भेजा है।

Most Used Emoji in 2021: ये हैं इस साल सबसे ज्यादा इस्तेमाल किये जाने वाले इमोजी

यूनिकोड कंसोर्टियम (Unicode Consortium) ने 2021 के सबसे अधिक इस्तेमाल किए जाने वाले इमोजी (Emoji) की सूची जारी की है। और रिपोर्ट के अनुसार, 2021 का सबसे अधिक इस्तेमाल किया जाने वाला इमोजी खुशी के आंसू (Tears Of Joy) 😂 है। रिपोर्ट के मुताबिक दुनिया की 92 फीसदी ऑनलाइन आबादी इमोजी का इस्तेमाल करती है। इसके बाद दूसरा सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाने वाला इमोजी लाल दिल (Red Heart) ❤️ है।

रिपोर्ट के अनुसार 2021 के टॉप 10 इमोजी (Emoji) में, फ्लोर लाफिंग 🤣, थम्बस अप 👍, लाउडली क्राइन्ग 😭, फोल्डेड हैंड 🙏, फेस किस 😘,स्माइलिंग फेस विद किस 🥰, स्माइलिंग फेस विद हार्ट 😍 और स्माइलिंग फेस विद स्माइलिंग आइज 😊 शामिल हैं।

साथ ही आपको बता दें कि "पूरी दुनिया में लगभग 92% ऑनलाइन आबादी इन इमोजी का उपयोग करती है। और आप भी इसमें शामिल है जो लगभग कई बार व्हाट्सएप, फेसबुक या इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर बातचीत के दौरान इनका इस्तेमाल करते हैं।

हम सबसे ज्यादा Emoji का इस्तेमाल WhatsApp पर किसी के साथ बातचीत के दौरान करते हैं। तो क्या आपने भी इन बताये गए इमोजी को इस साल सबसे ज्यादा इस्तेमाल किये थे या नहीं, आप हमें कमेंट करके बता सकते हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
Most Used Emoji in 2021, Check Complete List in Hindi
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X