Home
News

2018 में Jio से जुड़े सबसे ज्यादा यूजर्स, वोडा-आइडिया एयरटेल को हुआ नुकसान

साल 2018 में टेलिकॉम कंपनियों में काफी उतार चढ़ाव देखे गए, लेकिन सबसे ऊपर हमेशा रिलायंस जियो ने ही बाजी मारी है। रिलांयस जियो का इस्तेमाल काफी ज्यादा लोग कर रहे हैं। जियो के आते ही बाकी टेलिकॉम कंपनियों को नुकसान झेलना पड़ा। जिसका सबसे बड़ा कारण रिलायंस जियो के सस्ते और शानदार ऑफर्स और स्कीम हैं। जियो ने सभी जानी मानी कंपनियों को भारी टक्कर दी जिसके चलते बाकी कंपनियों के ग्राहकों की संख्या में भी भारी कमी आई।

2018 में Jio से जुड़े सबसे ज्यादा यूजर्स, वोडा-आइडिया एयरटेल को हुआ नुकसान

हालांकि पिछले साल अक्टूबर में BSNL और जियो ने 10 करोड़ 80 लाख से ज्यादा मोबाइल यूजर्स को अपना ग्राहक बनाया। वहीं, प्राइवेट टेलिकॉम कंपनियां जैसे Vodafone Idea, Bharti Airtel, Tata Teleservices ग्राहकों की संख्या में 10 करोड़ से ज्यादा की कमी आई है। इसी के साथ अक्टूबर 2018 में जानी मानी कंपनियों जैसे वोडाफोन आइडिया और एयरटेल ने अपने 90 लाख से ज्यादा ग्राहकों को खोया है। इन आंकड़ों से साफ पता चलता है कि भारतीय बाजार में प्राइवेट टेलिकॉम कंपनियों को काफी नुकसान का सामना करना पड़ा है।

वोडाफोन-आइडिया ने खोए 70 लाख यूजर्स

वोडाफोन और आइडिया कंपनियों के बीच मर्जर हो गया है। इन दोनों कंपनियों ने बढ़ते कॉम्पिटिशन के चलते एक होने का फैसला किया था। हालांकि इन कंपनियों के मर्जर का कुछ खास रिजल्ट सामने नहीं आ पाया है। बता दें, कंपनी ने अक्टूबर 2018 में अपने 70 लाख से ज्यादा ग्राहकों को खो दिया है। इसी के साथ एयरटेल को भी अपने करीब 11 लाख ग्राहकों से हाथ धोना पड़ा।

रिलायंस जियो के बढ़ते यूजर्स

रिलायंस जियो ने टेलिकॉम सेक्टर में काफी तरक्की कर ली है। जिसका परिणाम देखने को मिल रहा है। बता दें, अक्टूबर 2018 में रिलायंस जियो के सब्सक्राइबर्स की संख्या में 1 करोड़ से ज्यादा की वृद्धि हुई है। जो चौंकाने वाला आंकड़ा है। आज के समय में जियो के पास कुल 26 करोड़ 30 लाख के पास सब्सक्राइबर्स हैं। बाकी कंपनियां नुकसान सहने के बाद से अपने प्लान्स में बदलाव कर रही हैं। जिससे अपने सब्सक्राइबर्स को दोबारा से जुटा सकें। हालांकि रिलायंस जियो को आज के समय में पीछे छोड़ना बाकी कंपनियों के लिए थोड़ा मुश्किल हो सकता है।

 
Best Mobiles in India

English summary
As soon as Jio came, the remaining telecom companies suffered losses. The biggest cause of which is the cheap and luxurious offers and schemes of Reliance Geo. Geo contributed heavily to all known companies, which led to a significant reduction in the number of customers from other companies. Many users are connected with Geo and BSNL in 2018.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X