Best Mother's Day Tech Gift Ideas: iPhone 13 से लेकर BoAt Earbuds तक इस मदर्स डे पर गिफ्ट में दें ये डिवाइसेस
Mother's Day Tech Gift Ideas: आज यानी 12 मई को मदर्स डे (Mother's Day) मनाया जा रहा है। ऐसे में अगर आप भी अपनी मां को कुछ गिफ्ट करने का प्लान कर रहे हैं, तो आपके लिए ये खबर बड़े काम की हो सकती है।
आज हम आपको इस आर्टिकल में कुछ ऐसे टेक गिफ्ट (Mothers Day Tech Gift Ideas) के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें आप अपनी मां को इस मदर डे पर दे सकते हैं।

Apple iPhone 13- इस मदर डे पर आप अपनी मां को Apple iPhone 13 भी गिफ्ट कर सकते हैं। इसमें आपको 6.1-इंच सुपर रेटिना XDR डिस्प्ले मिलेगा। बेहतरीन परफॉर्मेंस के लिए इस फोन में एप्पल ने A15 बायोनिक चिप दिया है। जो मल्टीटास्किंग के लिए फास्ट प्रदर्शन सुनिश्चित करता है।
कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें डुअल-कैमरा सिस्टम दिया गया है, जिसका मेन कैमरा 12MP का है। यह फोन स्मार्ट HDR 4, नाइट मोड और 4K डॉल्बी विजन HDR रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करता है। इसके साथ ही इसमें 12MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

boAt Nirvana Ion TWS Earbuds- बोट के इस TWS ईयरबड्स को भी आप अपनी मां को गिफ्ट कर सकते हैं। यह ईयरबड्स ब्लूटूथ 5.2 टेक्नोलॉजी के साथ आ रहे हैं।
इसमें120 घंटे का प्लेबैक समय मिलेगा। इन बड्स को क्लियर वॉयस कॉल के लिए डिज़ाइन किया गया है, जिसमें नॉइज को रोकने और कॉल के दौरान स्पष्टता सुनिश्चित करने के लिए ENx तकनीक के साथ 4 माइक दिए गए हैं।

Saregama Carvaan Mini - इसके अलावा सारेगामा कारवां मिनी म्यूजिक प्लेयर स्पीकर भी आप गिफ्ट कर सकते हैं। जो 351 प्री-लोडेड सदाबहार हिंदी गानों के साथ आता है। जो म्यूजिक लवर्स के लिए बेस्ट संग्रह पेश करता है। इसमें यूएसबी और ब्लूटूथ मोड फैसलिटी भी मिलती है। जिससे यूजर अपना खुद का संगीत संग्रह आसानी से चला सकते हैं।
इसके अलावा इसमें FM/AM रेडियो कार्यक्षमता शामिल है, जिससे आप अपने फेवरेट स्टेशनों को ट्यून कर सकते हैं। इसके साथ ही बाहरी स्पीकर से कनेक्ट करने के लिए इसमें 3.5 मिमी ऑडियो जैक दिया गया है। ऑक्स इन पोर्ट यूजर को फोन और अन्य डिवाइस कनेक्ट करने की अनुमति देता है। यह स्पीकर एक रिचार्जेबल बैटरी से लैस है, जो पांच घंटे तक चल सकती है, और इसे किसी भी एंड्रॉइड चार्जर से आसानी से चार्ज किया जा सकता है।

Amazon Echo Dot 4th Gen - यह एक स्मार्ट स्पीकर है, जिसे Voice कंट्रोल के लिए डिज़ाइन किया गया है। यह यूजर को दूर से भी संचालित करने में सक्षम बनाता है।
एलेक्सा, इसका आभासी सहायक, यह अंग्रेजी और हिंदी दोनों बोल सकता है। Echo Dot 4th Gen का डिजाइन गोलाकार है। इस वर्जन में एक LED डिस्प्ले शामिल है, जो समय, बाहरी तापमान या टाइमर दिखाता है।
Fire-Boltt Visionary smartwatch - मदर्स डे गिफ्ट लिस्ट में आप फायर-बोल्ट विजनरी स्मार्टवॉच को भी शामिल कर सकते हैं। इसमें आपको प्रीमियम 368x448 पिक्सेल रिज़ॉल्यूशन के साथ 1.78-इंच AMOLED डिस्प्ले मिलेगी, जो ऑलवेज-ऑन डिस्प्ले और 700 NITS की पीक ब्राइटनेस ऑफर करता है।
हेल्थ ट्रैकिंग फैसलिटी के साथ इसमें इंस्टाग्राम, व्हाट्सएप और फेसबुक जैसे सोशल मीडिया चैनलों भी चलाया जा सकता है। इसमें ब्लूटूथ कॉलिंग के साथ दो दिनों की बैटरी लाइफ मिलेगी, और ब्लूटूथ कॉलिंग और ऑलवेज-ऑन डिस्प्ले के बिना पांच दिनों की बैटरी लाइफ मिल रहा है।


Click it and Unblock the Notifications








