7 मिनट में आउट ऑफ स्टॉक हो गया ये स्मार्टफोन !
फ्लिपकार्ट ने एक प्रेस स्टेटमेंट में कहा कि, सेल के शुरू होते ही पूरा स्टॉक मात्र 7 मिनट में ही बिक गया।
लेनोवो ने सोमवार को इंडिया में अपना स्मार्टफोन Moto C Plus लॉन्च किया था। लॉन्च मंगलवार को फ्लिपकार्ट पर ये फोन सेल के लिए अबेलेवल हुआ था। फ्लिपकार्ट का दावा है कि उसी दिन 7 मिनट के अंदर ही फोन आउट ऑफ स्टॉक हो गया। कंपनी का कहना है कि कस्टमर्स के लिए ये फोन दोबारा गुरुवार से अबेलेवल हो सकेगा।

लेनोवो ने बजट स्मार्टफोन की रेंज में Moto C Plus कस्टमर्स के लिए लॉन्च किया था। कस्टमर्स ने इस फोन को काफी पसंद किया था। फ्लिपकार्ट ने हाल ही में एक प्रेस स्टेटमेंट में कहा कि सेल के शुरू होते ही पूरा स्टॉक सिर्फ सेल हो गया। कंपनी के मुताबिक इस फोन को वेबसाइट से 100 यूनिट्स प्रति सैकेंड की स्पीड से खरीदा गया। कंपनी ने बताया कि फोन के 42000 यूनिट्स सेल के लिए रखे गए थे।
कंपनी ने ये भी कहा कि कई कस्टमर्स की लगातार फोन को लेकर डिमांड आ रही है, गुरुवार को एक बार फिर इन्हें ओपन सेल के लिए रखा जाएगा। इसकी कीमत 6,999 रुपये है। ये स्मार्टफोन प्लास्टिक बॉडी वाला है और इसका बैक चेंज किया जा सकता है, जिस पर बेहतर ग्रिप के लिए माइक्रो टेक्सचर दिया गया है।


Click it and Unblock the Notifications








