मोटो ई, मोटो जी और मोटो एक्स में मिलने लगा 4.4.3 किटकैट अपडेट
गूगल के नए एंड्रायड किटकैट 4.4.3 अपडेट की नेक्सस में मंगलवार को कुछ तस्वीरें लीक हुई, अब यही लेटेस्ट अपडेट मोटो ई, मोटो जी और मोटो एक्स में मिलेगा। मोटोरोला के सॉफ्टवेयर इंजीनियर Steve Horowitz ने अपने ब्लॉग में लिखा है हमें काफी खुशी हो रही है ये कहते हुए आज से एंड्रायड 4.4.3 किटकैट अपडेट अपनी डिवाइसेस में देना शुरु कर रहे हैं तो गूगल ने हाल में रिलीज किया है।
पढ़ें: फेसबुक पर शेयर की गई कुछ फनी फोटो
यूएस में मोटो ई उपभोक्ताओं को सबसे पहले नया अपडेट मिलेगा, इसके अलावा कंपनी ने कहा है किटकैट के बाद अगला अपडेट भी हैंडसेट में दिया जाएगा। वहीं दूसरे देशों में भी जल्द मोटो ई, मोटो जी और मोटो एक्स में नया किटकैट अपडेट दिया जाएगा।
पढ़ें: मोटो जी में आया नया बग, कई हैंडसेट में कनेक्टीविटी प्रॉब्लम

नए अपडेट के बाद फोन का डायलर और कुछ ग्राफिक्स में बदलाव होगा साथ ही फोन में ज्यादा बेहतर कलर दिखेंगे। इसके अलावा व्यूफाइंडर में वीडियो को रोकने और शुरु करने की एक नई बटन भी अपडेट के बाद दी गई है। मोटोरोला डिवाइसेस के बाद सैमसंग गैलेक्सी एस 4 गूगल प्ले एडीशन में भी एंड्रायड किटकैट 4.4.3 किटकैट अपडेट मिलेगा नए अपडेट के बाद एस 4 में जीपीई, सिक्योरिटी अपग्रेड के साथ कई दूसरे बग्स को फिक्स किया गया है।


Click it and Unblock the Notifications








