Home
News

व्हाट्सएप पर आया मैसेज: 499 रुपए में मिलेगा मोटो ई3 पॉवर

दिवाली की धूम में सुनने में आया है कि मोटोरोला का मोटो ई3 पॉवर डिस्काउंट पर 499 रुपए में मिल रहा है, की आपको मिला ऐसा व्हाट्सएप मैसेज!

By Agrahi

इन दिनों चारों ओर दिवाली और ऑफर्स की धूम है। फ्लिप्कार्ट से लेकर अमेज़न, स्नैपडील और अन्य शॉपिंग साइट्स पर इस समय शानदार ऑफर्स मौजूद हैं। हाल ही में सुनने में आया है कि फ्लिप्कार्ट बिग दीवली सेल में ग्राहक मोटोरोला मोटो ई3 पॉवर स्मार्टफोन को केवल 499 रुपए में खरीद सकते हैं। यह मैसेज व्हाट्सएप पर वायरल हो चुका है।

व्हाट्सएप पर आया मैसेज: 499 रुपए में मिलेगा मोटो ई3 पॉवर

दिवाली के दौरान भारतीय मार्केट में ऑफर की जैसे बाढ़ सी आती है। इनमें कई आकर्षक और शानदार ऑफर्स शामिल होते हैं। इसी मौके का फायदा उठाते हुए ई-कॉमर्स साइट्स भी कई तरह की सेल का आयोजन करती हैं। फ्लिप्कार्ट की इसी दिवाली सेल को लेकर एक खबर है कि इसमें मोटो ई3 पॉवर स्मार्टफोन डिस्काउंट पर मिल रहा है वो भी केवल 499 रुपए में मोटो ई3 पॉवर मिलेगा।

यह मैसेज व्हाट्सएप पर वायरल हो चुका है। मोटो ई3 पॉवर की कीमत 8000 रुपए है। आपको बता दें कि फ्लिप्कार्ट ने ऐसे किसी ऑफर की बात नहीं की है। चलिए आपको बताते हैं कि जब आप इस मैसेज को खोलते हैं तो क्या होता है।

फ्लिप्कार्ट डिस्काउंट

फ्लिप्कार्ट डिस्काउंट

व्हाट्सएप पर दिए गए मैसेज में लिखा है कि यह शानदार फोन डिस्काउंट पर मिल रहा है। जब आपको इस मैसेज पर दिए लिंक पर क्लिक करें तो आप सीधे एक नए ब्राउज़र पर जाते हैं जो कि फ्लिप्कार्ट वेबपेज जैसा दिखाई देता है।

मोटो ई3 पॉवर पर डिस्काउंट

मोटो ई3 पॉवर पर डिस्काउंट

इस वेबपेज पर दिखाई देता है कि मोटो ई3 पॉवर 499 रुपए की कीमत में उपलब्ध है। साथ ही कुछ मैसेज भी दिखते हैं जो उन लोगों के हैं जिन्होंने इस शानदार आर्डर को रिसीव किया है।

नए स्मार्टफोन की बेस्ट ऑनलाइन डील्स के लिए यहाँ क्लिक करें

नई विंडोज़

नई विंडोज़

इस पेज पर आपको बाय नाउ का विकल्प भी मिलेगा। यदि आप इस पेज पर क्लिक करते हैं तो आप नई विंडोज़ पर चले जाएंगे।

वेरिफिकेशन

वेरिफिकेशन

इसके बाद आपको एक मैसेज से वेरिफिकेशन के लिए पूछा जाएगा। इसमें आपको कुछ व्हाट्सएप ग्रुप आदि से डील करना है। आपसे डिलीवरी एड्रेस भी पूछा जाएगा।

कन्फर्म

कन्फर्म

आपको यह डील व्हाट्सएप पर भी शेयर करनी होगी। जो कि इसके लिए जरुरी है। इसके बाद आप एक अन्य वेब एड्रेस पर जाएंगे जहाँ आपसे आर्डर कन्फर्म करने को कहा जाएगा।

नो कैशऑन डिलीवरी

नो कैशऑन डिलीवरी

जब आप यह सब प्रक्रिया पूरी कर लेते हैं तो आपसे पेमेंट करने के लिए कहा जाएगा। जिसमें आपको कैशऑन डिलीवरी नहीं मिलेगी, ऑनलाइन पेमेंट का ही विकल्प मिलेगा।

नए एंड्रायड स्मार्टफोन की बेस्ट ऑनलाइन डील्स के लिए यहाँ क्लिक करें

 
Best Mobiles in India

English summary
Moto E3 Power at rs 499 on Diwali sale. Read more in Hindi.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X