Home
News

Moto E3 Power में लगी आग, देखें वीडियो

By Neha

स्मार्टफोन में आग लगने का सिलसिला जारी है। पहले सैमसंग फिर जियोफोन और आईफोन तक की बैटरी फूलने के मामले सामने आए। हालांकि सैमसंग को छोड़ दें, तो बाकी मामलों पर कंपनियों ने संदेह जताया है और इन मामलों की जांच चल रही है। अब मोटोरोला के फोन की बैटरी में आग लगने की खबर सामने आई है।

Moto E3 Power में लगी आग, देखें वीडियो

हरियाणा के रहने वाले सचिन यादव ने अपने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर करते हुए कहा कि चार्जिंग के बाद उनके मोटो E3 Power स्मार्टफोन में विस्फोट हो गया। उन्होंने बताया कि फोन को चार्ज करने के लिए बंडल में चार्जर का उपयोग किया था। उसे चार्ज से हटाने के 20 मिनट बाद उसमें धुंआ निकलना शुरू हो गया।

Moto E3 Power में लगी आग, देखें वीडियो

सचिन यादव ने मोटो E3 Power की पिघलती हुई बैटरी और फोन के बैक पैनल की इमेज भी शेयर की हैं। रिपोर्ट के अनुसार मोटो E3 Power उपभोक्ता ने कंपनी से इस बारे में संपर्क किया, लेकिन कंपनी की तरफ से अभी तक प्रतिक्रिया नहीं आई है।

मोटोरोला कंपनी ने 91mobiles को दिए ऑफिशियल बयान में कहा, "हम ग्राहक से संपर्क कर रहे हैं और स्थिति की जांच कर रहे हैं। मोटोरोला की बैटरी हमारे स्वयं के प्रयोगशालाओं में जांच की जाती है, जो अतिरिक्त आधिकारिक प्रमाणीकरण है जो तीसरे पक्ष के प्रयोगशालाओं द्वारा किया जाता है, जो उद्योग अभ्यास के अनुरूप है। आंतरिक परीक्षण उद्योग मानक से परे एक अतिरिक्त स्तर प्रदान करता है इसके अतिरिक्त, हम सीधे हमारे आपूर्तिकर्ताओं के साथ काम करते हैं ताकि विनिर्माण परीक्षण, सामग्री और डिजाइन को सुनिश्चित किया जा सके और लगातार उच्च-गुणवत्ता वाले बैटरियों का उत्पादन किया जा सके।"

देखें वीडियो...

 
Best Mobiles in India

English summary
Moto E3 Power reportedly explodes after charging. More detail in hindi.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X