लॉन्च हुए मोटो ई4 और मोटो ई4 प्लस, 5000mAh बैटरी
लेनोवो ने लॉन्च किए मोटो ई4 और मोटो ई4 प्लस, मोटो ई4 प्लस में है 5000mAH बैटरी
लेनोवो ने अपने स्मार्टफोन मोटो ई4 और मोटो ई4 प्लस को लॉन्च कर दिया है। फिलहाल यह फोन यूएस व कुछ अन्य देशों में पेश किया गया है। कंपनी के इन दोनों स्मार्टफोन में फिंगरप्रिंट सेंसर और फ्रंट फ़्लैश सपोर्ट दिया गया है। बता दें कि इन दोनों फोन की लॉन्च की उम्मीद पिछले काफी समय से थी।

फोन के डिज़ाइन की बात करें तो दोनों में मेटल बैक के साथ आते हैं। फोन के बैक में मोटोरोला लोगो दिया गया और स्पीकर ग्रिल भी फोन के बैक में है। यह पों 3.6 mm ऑडियो जैक के साथ आएगा।
अब देखते हैं फोन के स्पेसिफिकेशन

मोटो ई4
Moto E4 स्मार्टफोन 5 इंच की एचडी डिस्प्ले के साथ आता है। फोन में 1.4GHz स्नैपड्रैगन 425 प्रोसेसर या स्नैपड्रैगन 427 प्रोसेसर दिया जाएगा। इसमें 2जीबी की रैम या 16जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी जाएगी। फोन में 8मेगापिक्सल रियर कैमरा है और इसका फ्रंट कैमरा 5मेगापिक्सल का है। यह फोन ब्लैक और फाइन गोल्ड कलर में उपलब्ध होगा।

मोटो ई4 प्लस
Moto E4 plus में 5.5 इंच की एचडी डिस्प्ले है। इसमें 1.4GHz स्नैपड्रैगन 427 एसओसी दिया है। फोन में 2जीबी रैम/16जीबी रोम और 3जीबी रैम व 32जीबी रोम स्टोरेज वैरिएंट में आएगा। फोन में 13एमपी रियर और 5एमपी फ्रंट कैमरा होगा। इस फोन की यूएसपी है इसकी 5000mAh की बैटरी।
कीमत और उपलब्धता
मोटो ई4 की कीमत $129.99 यानी करीब 8,400 रुपए रखी गई है। यह अमेज़न प्राइम एक्सक्लूसिव स्मार्टफोन है। वहीं मोटो ई4 प्लस की कीमत $179.99 रखी गई है, जो कि करीब 11,600 रुपए है। दोनों नए बजट स्मार्टफोन 22 जून से सेल के लिए उपलब्ध होंगे।


Click it and Unblock the Notifications







