धांसू फीचर्स के साथ मोटो 3 अप्रैल को ला रहा है 3 नए स्मार्टफोन
मोटोरोला ने मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस 2018 इवेंट में कोई स्मार्टफोन लॉन्च नहीं किया, लेकिन कंपनी जल्द ही अपने फैन्स के लिए नए स्मार्टफोन पेश करने वाली है। मोटो अपनी E5 सीरिज में तीन नए बजट और एंट्री लेवल स्मार्टफोन से 3 अप्रैल को पर्दा उठा सकती है।
हाल ही में मोटो ई सीरिज के इन तीनों स्मार्टफोन Moto E5 Plus, Moto E5 और Moto E5 Play के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन सामने आए हैं। कहा जा रहा है कि मोटो ई5 प्लस, मोटो ई5 और मोटो ई5 प्ले की तुलना में प्रीमिय फीचर्स से लैस होगा। आइए जानते हैं इन तीनों स्मार्टफोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेश के बारे में।

मोटो ई5 प्लस के लीक फीचर्स और स्पेसिफिकेशन-
प्रोसेसर के आधार पर मोटो ई5 प्लस दो वेरिएंट में आ सकता है, जिसमें स्नैपड्रेगन 430 चिपसेट और मीडिया MT675X चिपसेट होगा। बाकी स्मार्टफोन में कौन सा प्रोसेसर होगा, जिसके बारे में जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन कहा जा रहा है कि बाकी दोनों स्मार्टफोन में भी मीडियाटेक चिपसेट होगा।
इस फोन में 5.8-इच का डिसप्ले होगा और ये पहला मोटो स्मार्टफोन होगा, जो 18:9 ऑस्पेक्ट रेश्यो वाले डिसप्ले के साथ आएगा। इसका रिजॉल्यूशन 720 पिक्सल होगा। कहा जा रहा है कि ये फोन में 3जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज के साथ आएगा। बैटरी की बात करें, तो यहां मोटो का ये फोन दमदार है।
इस फोन में 5000mAh की बैटरी होगी। कुछ समय पहले इस फोन की एक इमेज लीक हुई थी, जिसमें इस फोन की डिजाइन सामने आई थी। इस फोन में बड़ी डिस्पले होगी और इसका फ्रंट कैमरा एलईडी फ्लैश के साथ आएगा।
फोन के बैक पैनल में फिंगर प्रिंट सेंसर दिया होगा। फोन के बैक पैनल पर कंपनी के लोगे के ऊपर डुअल रियर कैमरा दिया गया है।
मोटो ई5 के लीक फीचर्स और स्पेसिफिकेशन-
इस फोन को मोटो बजट कैटेगिरी में पेश कर सकता है। इसमें 5.5 इंच का डिसप्ले होगा, जो 16:9 ऑस्पेक्ट रेश्यो के साथ आएगा। इसका रिजॉल्यूशन 720 पिक्सल होगा। फोन के बैक में 16 मेगापिक्सल का रियर कैमरा होगा। वहीं फ्रंट कैमरा की बात करें, तो ये 5 मेगापिक्सल का होगा।
मोटो ई5 को कंपनी सिर्फ एक ही वेरिएंट में पेश करेगी, जो 3 जीबी रैम और 32 जीबी इंटरनल स्टोरेज के साथ आएगा। मोटो के स्मार्टफोन दमदार बैटरी के लिए जाने जाते हैं। इस बजट फोन में भी 3028mAh की बैटरी होगी।
मोटो ई5 प्ले के लीक फीचर्स और स्पेसिफिकेशन-
आखिर में आता है, मोटो ई5 प्ले स्मार्टफोन जो एक एंट्री लेवल फोन हो सकता है। इस फोन में कंपनी 5.2 इंच का डिस्प्ले देगी जो 16:9 ऑस्पेक्ट रेश्यो के साथ आएगा। इसका रिजॉल्यूशन 720 पिक्सल के साथ आएगा। कंपनी इस फोन में 4000mAh की बैटरी देगी।
फोन का रियर कैमरा 12 मेगापिक्सल और फ्रंट कैमरा 5 मेगापिक्सल का होगा। कहा जा रहा है कि तीनों स्मार्टफोन आउट ऑफ द बॉक्स एंड्रॉइड 8.0 ऑरियो पर चलेंगे। उम्मीद की जा रही है कि कंपनी 3 अप्रैल को इन तीनों स्मार्टफोन को दुनिया के सामने पेश करेगी।


Click it and Unblock the Notifications