Moto E6s भारतीय मार्केट में हुआ लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
लेनेवो के स्वामित्व वाली कंपनी मोटोरोला ने सोमवार को भारतीय मार्केट में अपना बजट सेगमेंट स्मार्टफोन लॉन्च किया। कंपनी का ये किफायती फोन ई सीरीज़ का है जिसको Moto E6s नाम दिया गया है। दरअसल, मोटोरोला लेटिन अमेरिका में इसे Moto E6 Plus के नाम से पहले ही इंट्रोड्यूस कर चुकी है यानि Moto E6s, Moto E6 Plus का रिब्रांडेड वर्ज़न है।

पॉकेट फ्रेंडली इस स्मार्टफोन में मीडियाटेक हीलियो पी22 प्रोसेसर दिया गया है। खास बात ये है कि Moto E6s, ई सीरीज का पहला ऐसा हैंडसेट है जिसमें ड्यूल रियर कैमरा को फीचर किया जा रहा है। ट्रेंड को फॉलो करते हुए कंपनी ने इसमें वॉटरड्रॉप स्टाइल नॉच को भी डिज़ाइन किया है। इसके अलावा मोटो के लेटेस्ट हैंडसेट में क्या स्पेसिफिकेशन्स हैं, इस आर्टिकल में आपको बताएंगे।
Moto E6s स्पेसिफिकेशन्स
इसमें 6.1 इंच का फुल-एचडी+ (720x1560 पिक्सल) ओलेड मैक्स विज़न डिस्प्ले दी गई है। डिस्प्ले का आस्पेक्ट रेश्यो 19.5:9 है। यूज़र्स को स्मूद एंड फास्ट फोन इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस देने के लिए इसमें ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो पी22 प्रोसेसर दिया गया है।
ये ड्यूल सिम फीचर से लैस है और एंड्रॉयड पाई पर रन करता है। बता दें कि स्मार्टफोन में एंड्रॉयड 10 अपडेट से जुड़ी कोई भी जानकारी नहीं है। Moto E6s में 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज का ऑप्शन एवेलेबल है। इंटरनल स्टोरेज को आप माइक्रो एसडी कार्ड के ज़रिए 512 जीबी तक एक्सपैंड कर सकते हैं।
वहीं, कैमरा की बात करें तो ई सीरीज ने पहले बार रियर पैनल पर ड्यूल कैमरा मॉड्यूल फीचर किया है। प्राइमरी सेंसर 13 मेगापिक्सल का है जिसका अपर्चर एफ/2.0 है और वहीं सेकेंडरी सेंसर 2 मेगापिक्सल का है जो डेप्थ सेंसिंग के लिए है। एफ/2.0 अपर्चर के साथ स्मार्टफोन में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मौजूद है।
कनेक्टिविटी के लिए 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ वर्जन 4.2, जीपीएस/ ए-जीपीएस, एफएम रेडियो, माइक्रो-यूएसबी और 3.5 मिलीमीटर हेडफोन जैक शामिल हैं। फोन को पावर देने के लिए 3,000 एमएएच की बैटरी यूनिट मौजूद है। इसके अलावा फोन के बैक पैनल में फिंगरप्रिंट सेंसर को प्लेस किया गया है।
Moto E6s कीमत, उपलब्धता
स्मार्टफोन को सिर्फ एक ही वेरियंट में लॉन्च किया गया है जिसकी कीमत 7,999 रुपये है। कलर्स की बात करें तो ये आपको रिच कार्नबेरी और पॉलिश्ड ग्रेफाइट रंग जैसे बेहतरीन कलर्स में उपलब्ध होगा। 23 सितंबर से आप इसे ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट से खरीद सकेंगे।
कंपनी ने अपने लेटेस्ट लॉन्च स्मार्टफोन पर ऑफर्स भी रखे हैं। आप स्मार्टफोन खरीदने के साथ जियो की ओर 2,200 रुपये का कैशबैक पा सकते हैं। साथ ही क्लियरट्रिप आपको 3,000 रुपये का वाउचर भी देगा।


Click it and Unblock the Notifications