Home
News

Moto E7 Plus आज भारत में होगा लॉन्च, यहां देखिए इस फोन की लाइव लॉन्च स्ट्रीमिंग

Moto E7 Plus मोटोरोला का एक नया फोन है, जिसे आज लॉन्च किया जाएगा। इस फोन को कुछ दिन पहले ब्राजिल में लॉन्च किया गया था। अब आज इस फोन को भारत में लॉन्च किया जाएगा। इस फोन की लॉन्चिंग आज दोपहर 12 बजे से शुरू होगी। हम इस फोन की लॉन्च स्ट्रीमिंग लिंक को यहां अटैच कर रहे हैं, जिससे आप इसी आर्टिकल के जरिए Moto E7 Plus की लॉन्च स्ट्रीमिंग को लाइव देख सकते हैं।

इस फोन की संभावित कीमत

Moto E7 Plus को पिछले हफ्ते ब्राजिल में पेश किया गया है लेकिन इसकी कीमत के बारे में अभी तक जानकारी नहीं दी गई है। हालांकि मीडिया रिपोर्ट्स और स्मार्टफोन्स के जानकारों का मानना है कि इस फोन की शुरुआती कीमत भारत में 13,000 रुपए से शुरू हो सकती है।

कैसा होगा डिस्प्ले और प्रोसेसर

कैसा होगा डिस्प्ले और प्रोसेसर

इस फोन के फीचर्स के बारे में बात करें तो कंपनी ने इस फोन में 6.5 इंच की एचडी+ डिस्प्ले दिया है। इस फोन की डिस्प्ले वॉटरड्रॉप नॉच के साथ आती है। इस फोन के प्रोसेसर के बारे में बात करें तो कंपनी ने इस फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 460 चिपसेट प्रोसेसर के रूप में शाामिल किया है। इसके अलावा इस फोन में कंपनी ने 4 जीबी रैम के साथ Adreno 610 GPU दिया है और इसकी क्लॉक स्पीड 1.8 गीगाहर्ट्ज़ है। इस फोन में 64 जीबी का इंटरनल स्टोरेज स्पेस दिया गया है और जरूरत पड़ने पर इसे माइक्रो एसडी कार्ड की मदद से बढ़ाया भी जा सकता है।

कैमरा सेटअप की बात

कैमरा सेटअप की बात

इस फोन के कैमरा की बात करें तो कंपनी ने इस फोन में 48 मेगापिक्सल का एक प्राइमरी कैमरा दिया है। हालांकि ट्वीट में देखकर पता चलता है कि इस फोन में कंपनी 2 बैक कैमरों का सेटअप देने वाली है, जो कि एक एलईडी फ्लैश के साथ आएगा। अब देखना होगा कि पहला कैमरा 48 मेगापिक्सल का ही होगा या 64 मेगापिक्सल का होगा। इस फोन में सेल्फी कैमरा 8 या 16 मेगापिक्सल का हो सकता है।

बैटरी और कनेक्टिविटी

बैटरी और कनेक्टिविटी

इन सभी स्पेसिफिकेशंस के साथ कंपनी इस फोन में 5000 एमएएच की बैटरी भी दे सकती है, जो शायद 10 वॉट के फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगी। इसके अलावा भी इस फोन में कंपनी ने कनेक्टिविटी के लिए तमाम जरूरी फीचर्स को शामिल किया है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Moto E7 Plus is a new Motorola phone, which will be launched today. This phone was launched in Brazil a few days ago. Now today this phone will be launched in India. The launch of this phone will start at 12 noon today. We are attaching the launch streaming link of this phone here, through which you can watch the live streaming of Moto E7 Plus live through this article.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X