Moto E7 Plus भारत में हुआ लॉन्च, जानिए कैमरा, डिस्प्ले, बैटरी, कीमत और बिक्री
Moto E7 Plus को मोटोरोला कंपनी ने भारत में लॉन्च कर दिया है। इस फोन को कंपनी ने 5000 एमएएच की बैटरी के साथ लॉन्च किया है। इसमें काफी सारे खास फीचर्स दिए गए हैं, जिससे ये फोन Realme Narzo 20 को टक्कर दे सकता है। आइए हम आपको इस फोन के तमाम खास फीचर्स और कीमत के बारे में बताते हैं।
इस फोन का डिस्प्ले और प्रोसेसर
Moto E7 Plus में कंपनी ने 6.5 इंच की फुल एचडी+ का मैक्स विज़न डिस्प्ले दिया है। इस फोन का डिस्प्ले वॉटर ड्रॉप नॉच के साथ आता है। इस फोन में प्रोसेसर के तौर पर कंपनी ने क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 460 चिपसेट का इस्तेमाल किया है। इस फोन में Adreno 610 GPU दिया गया है। इस फोन में कंपनी ने 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वाला एकमात्र वेरिएंट पेश किया है। इस फोन के इंटरनल स्टोरेज को जरूरत पड़ने पर माइक्रो एसडी कार्ड की मदद बढ़ाया जा सकता है।
इस फोन का कैमरा सेटअप
इस फोन के कैमरा सेटअप की बात करें तो कंपनी ने इस फोन में दो बैक कैमरा सेटअप दिया है। इसका पहला कैमरा 48 मेगापिक्सल का है और दूसरा कैमरा 2 मेगापिक्सल का है। इस फोन में कंपनी ने एक सेल्फी कैमरा भी दिया है, जो 8 मेगापिक्सल के सेंसर के साथ आता है।
5000 एमएएच की बैटरी
Moto E7 Plus में कंपनी ने 5000 एमएएच की बैटरी भी दी है, जो 10 वॉट के फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है। इसके साथ-साथ इस फोन में कंपनी ने 3.5 एमएम ऑडियो जैक, माइक्रो यूएसबी पोर्ट 4जी, ब्लूटूथ वी5, Wi-Fi 802.11 b/g/n, जीपीएस समेत पिछले हिस्से में एक फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है।
इस फोन की कीमत और उपलब्धता
इस फोन की कीमत की बात करें तो कंपनी ने Moto E7 Plus का एक ही वेरिएंट मार्केट में पेश किया है, 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज के साथ आता है। इस फोन की कीमत 9,499 रुपए है। इस फोन को 30 सितंबर को दोपहर 12 बजे पहली बार बिक्री के लिए पेश किया जाएगा। इस फोन को फ्लिपकार्ट पर बिक्री के लिए पेश किया जाएगा। इस फोन को मिस्टी ब्लू और ट्विलाइट ऑरेंज कलर में खरीदने का ऑप्शन दिया जा रहा है।


Click it and Unblock the Notifications








