इतना पतला फिर भी पावरफुल! Galaxy S25 Edge और iPhone Air को पछाड़ने आया Moto Edge 70
फोल्डेबल्स के बाद अब थिन और लाइट स्मार्टफोन्स का क्रेज तेजी से बढ़ रहा है। हर कंपनी अब ऐसा फोन बनाना चाहती है जो स्लिम भी हो और दमदार परफॉर्मेंस भी दे। सैमसंग ने Galaxy S25 Edge से सबका ध्यान खींचा, जबकि Apple का iPhone Air भी अपने डिजाइन को लेकर चर्चा में है।
लेकिन इन अल्ट्रा-थिन स्मार्टफोन्स की सबसे बड़ी कमजोरी है बैटरी बैकअप- कम जगह की वजह से इनमें बड़ी बैटरी फिट करना मुश्किल होता है। लेकिन अब लगता है कि Motorola इस गेम को पूरी तरह बदलने आ रहा है अपने नए फोन Moto Edge 70 के साथ।

बैटरी और चार्जिंग में क्रांति
Motorola के ऑफिशियल टीजर्स के मुताबिक, Moto Edge 70 में 4800mAh की बैटरी दी जाएगी, जो अपने सेगमेंट में सबसे ज्यादा है। फोन की मोटाई मात्र 6mm से भी कम बताई जा रही है, जो Galaxy S25 Edge (5.8mm) और iPhone Air (5.6mm) के लगभग बराबर है।
दिलचस्प बात ये है कि Galaxy S25 Edge में सिर्फ 3900mAh, जबकि iPhone Air में 3149mAh की बैटरी मिलती है। यानी पतले डिजाइन के बावजूद Edge 70 पूरे दिन का बैकअप देने में सक्षम होगा।
इसके अलावा, फोन में 68W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा, जो इसे इस सेगमेंट का "चार्जिंग का बादशाह" बना देता है। तुलना करें तो Galaxy S25 Edge केवल 25W चार्जिंग सपोर्ट करता है, और iPhone Air लगभग इसी स्तर पर है।
कैमरा और डिजाइन
लीक रिपोर्ट्स के अनुसार, Moto Edge 70 में 50MP OIS सपोर्ट वाला मेन कैमरा मिलेगा, जो 120° अल्ट्रा-वाइड एंगल के साथ आएगा। डिजाइन की बात करें तो Motorola इसे तीन खूबसूरत Pantone कलर्स में लॉन्च करेगा- Lily Pad, Gadget Gray और Bronze Green।
लॉन्च और उपलब्धता
Motorola हर बुधवार को इस फोन से जुड़े नए स्पेसिफिकेशन टीज कर रहा है। ग्लोबल लॉन्च 5 नवंबर को यूरोप में होगा, जबकि चीन में इसे इसी महीने के अंत तक लॉन्च किया जाएगा।
स्लिम बॉडी, दमदार बैटरी और तेज चार्जिंग Moto Edge 70 वाकई में उन लोगों के लिए है जो स्टाइल और पावर दोनों चाहते हैं। अगर Motorola ने वादे के मुताबिक परफॉर्म किया, तो यह फोन वाकई Galaxy S25 Edge और iPhone Air दोनों को टक्कर दे सकता है।


Click it and Unblock the Notifications








