2014 का पहला सबसे बड़ा लांच हो सकता है मोटो जी स्मार्टफोन
2014 मोटोरोला के मोटो जी का इंतजार सभी को बड़ी बेसब्री से हो रहा है। मोटोरोला ने पिछले साल जनवरी में इसे लांच करने की घोषणा की थी। गूगल द्वारा मोटोरोला का अधिग्रहण करने के बाद ये मोटोरोला का पहला मिड रेंज स्मार्टफोन है। मोटो जी को पिछले साल दो मैमोरी ऑप्शन के साथ लांच किया था 8 जीबी और 16 जीबी।
मोटो जी में तेज प्रोसेसर के साथ 4.5 इंच की स्क्रीन दी गई है, फोन की सबसे बड़ी खासियत है इसकी कीमत, उम्मीद की जा रही है भारत में इसे 13 हजार से 14 हजार रुपए के बीच लांच किया जाएगा। आईए जानते हैं मोटो जी में दिए गए कुछ दूसरे फीचरों के बारे में,
#1
मोटोरोला द्वारा ट्विट किए गए मैसेज की मानें तो जनवरी में मोटोजी लांच किया जाएगा।
#
मोटोरोला के अनुसार अगले हफ्ते कंपनी मोटो जी के लांच की घोषणा कर सकती है।
# 3
मोटो जी 2014 का पहला सबसे बड़ा लांच होगा।
#
मोटोरोला का ये पहला मिड रेंज स्मार्टफोन है।
# 5
मोटोरोला के मोटो जी में 4.5 इंच की गोरिल्ला ग्लास स्क्रीन दी गई है।
# 6
मोटोरोला के मोटो जी में काट्रैक्स ए 7 एआरएम क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 400 क्वॉड कोर 1.2 गीगाहर्ट प्रोसेसर दिया गया है।
# 8
मोटो जी को दो मैमोरी ऑप्शन के साथ बाजार में आएगा पहला 8 जीबी दूसरा 16 जीबी।
# 8
मोटो जी में 1 जीबी रैम दी गई है।
# 9
एंड्रायड जैलीबीन के 4.3 वर्जन से लैस मोटो जी में किट कैट अपग्रेड मिल सकता है।
# 10
मोटो जी में 5 मेगापिक्सल का रियर कैमरा 1.3 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है।


Click it and Unblock the Notifications







