Home
News

Moto G Stylus स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा, लीक हुई लाइव फोटो

स्मार्टफोन मेकर कंपनी मोटोरोला 23 फरवरी को एपनी एक इंवेंट ऑर्गेनाइज़ करने जा रही है। जिसमें कंपनी अपने चार स्मार्टफोन्स को लॉन्च कर सकती है। उम्मीद की जा रही है कि मोटोरोला इस इवेंट में Moto G8, Moto G8 Power और Moto Edge+ को इंट्रोड्यूस करेगी।

Moto G Stylus स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा, लीक हुई लाइव फोटो

वहीं, इनके अलावा कंपनी का एक और ख़ास फोन पेश कर सकती है। बताया जा रहा है कि ये स्मार्टफोन Moto G Stylus होगा। स्मार्टफोन की रियल लाइफ इमेज लीक हो चुकी है जिसमें फोन की कई स्पेसिफिकेशन्स का पता चलता है। चलिए जानते हैं स्मार्टफोन के बारे में कुछ ख़ास बातें-

बता दें कि ऐसा पहली बार है कि Lenovo की स्वामित्व वाली कंपनी मार्केट में स्टायलस सपोर्ट फोन लॉन्च करने जा रही है। XDA Developers ने एक रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से Moto G Stylus के सारे स्पेसिफिकेशन सार्वजनिक कर दिए हैं। GSMArena की रिपोर्ट में एक ट्विटर यूजर के हवाले से कहा गया था कि Moto G Stylus का प्री-प्रोडक्शन शुरू किया जा चुका है। रियल-लाइफ इमेज अपकमिंग डिवाइस को Stylus के साथ दिखाया गया है। ऐसा लगा रहा है कि इस स्टायलस प्रेशर में सेंसिटिव टिप नहीं दी गई है। साथ ही इमेज में डिस्प्ले डिजाइन में होल-पंच और कर्व्ड ग्लास प्रटेक्शन भी दिखाई दे रहा है।

अन्य स्पेसिफिकेशन्स

लीक हुई जानकारी के मुताबिक, अपकमिंग डिवाइस मोटो जी स्टायलस क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर से पावर्ड होगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक Moto G8 Power में भी यही प्रोसेसर हो सकता है। स्मार्टफोन को स्टोरेज ऑप्शन के साथ पेश किया जाएगा। इसमें 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी और 128 जीबी स्टोरेज के ऑप्शन एवेलेबल होंगे। वहीं, Moto G Stylus आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 10 पर ऑपरेट होगा।

Moto G Stylus स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा, लीक हुई लाइव फोटो

स्मार्टफोन की डिस्प्ले की बात करें तो इसमें 6.36 इंच का फुल-एचडी+ डिस्प्ले होगी। जिसके टॉप लेफ्ट में होल पंच दिया जाएगा। स्मार्टफोन के रियर पैनल पर ट्रिपल कैमरा सेटअप होगा। इसका प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल, सेकेंडरी अल्ट्रावाइड एंगल कैमरा 16 मेगापिक्सल और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा दिया जाएगा।

साथ ही इसके रियर पर ही फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जाएगा। फ्रंट पैनल पर सेल्फी कैमरा होगा जो कि 25 मेगापिक्सल का होगा। मोटो जी स्टायलस में जान फूंकने के लिए 4,000 एमएएच की बैटरी दी होगी। ये बैटरी 10 वॉट के चार्जर सपोर्ट के साथ पेश होगी। इसमें यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, 3.5 एमएम हेडफोन जैक और एक स्टायलस होगा।

एक्सक्लूसिव ऐप?

एक्सडीए डेवलपर्स की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि Stylus को साइलो से हटाने पर Moto G Stylus को ऐप खोलने की क्षमता मिल जाएगी। ये ऐप "Moto Note" के नाम से क्रिएट की गई है। स्टाइलस के ज़रिए इस ऐप टेक्स्ट लिखा जा सकेगा। फिलहाल यह पता नहीं चला है कि फोटो में दिख रहा ऐप कोई Motorola Exclusive ऐप होगा, या ये सभी यूजर्स के लिए एवेलेबल होगा।

 
Best Mobiles in India

English summary
Smartphone maker company Motorola is going to organize an event on February 23. In which the company can launch four of its smartphones. It is expected that Motorola will introduce Moto G8, Moto G8 Power and Moto Edge + in this event.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X