Moto G100 और Moto G50 हुए लॉन्च, जानिए इस फोन के फीचर्स और सभी स्पेसिफिकेशंस
स्मार्टफोन मेकर कंपनी मोटो ने यूरोपियन मार्केट में अपने दो लेटेस्ट स्मार्टफोन्स को लॉन्च कर दिया है। ये फोन Moto G100 और Moto G50 हैं। कंपनी ने मोटो जी100 में क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 870 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया है तो वहीं मोटो जी50 स्मार्टफोन स्नैपड्रैगन 480 प्रोसेसर से लैस है। चलिए जानते हैं दोनों स्मार्टफोन्स की स्पेसिफिकेशन्स-

Moto G100 की कीमत
फोन के 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत EUR 499.99 (लगभग 42,500 रुपये) रखी गई है। इस फोन को इरिडिसेंट ओशन, इरिडिसेंट स्काई, और स्लेट ग्रे कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। वहीं, फोन की सेल यूरोप और लैटिन अमेरिका में पहले शुरू होगी।
मोटो जी100 फोन
इस फोन के 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत EUR 229.99 (लगभग 19,500 रुपये) रखी गई है। इसके अलावा फोन में 4GB जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट भी पेश किया गया है। इस फोन में आपको स्टील ग्रे और एक्वा ग्रीन कलर ऑप्शन मिलेंगे। मोटो जी50 फोन आने वाले हफ्तों में चुनिंदा यूरोपियन मार्केट में खरीद के लिए उपलब्ध होंगे।
Moto G100 स्पेसिफिकेशन्स
बता दें कि मोटो जी100 स्मार्टफोन एंड्रॉयड 11 पर ऑपरेट होता है। फोन की 6.7 इंच का फुल एचडी+ (1,080x2,520 पिक्सल) एलसीडी डिस्प्ले है, जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz है। साथ ही डिस्प्ले का 21:9 आस्पेक्ट रेशियो, HDR10 और 85 प्रतिशत स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो दिया गया है। Moto G100 में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 870 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। जुगलबंदी के लिए 8 GB रैम व 128 जीबी स्टोरेज ऑप्शन दिया गया है, जिसे आप 1 टीबी तक बढ़ा सकते हैं।
फोन के कैमरा डिपार्टमेंट की बात करें तो फोन क्वॉड कैमरा सेटअप से लैस है। जिसका प्राइमरी कैमरा f/1.7 लेंस के साथ 64 मेगापिक्सल का है। वहीं, 16 मेगापिक्सल का वाइ-एंगल सेंसर, 2 मेगापिक्सल का टेलीफोटो सेंसर और Time of Flight सेंसर उपलब्ध कराया गया है। इसके अलावा फोन के फ्रंट में 16 मेगापिक्सल और 8 मेगापिक्सल का ड्यूल कैमरा सेटअप दिया गया है।
मोटो जी100 में 5,000mAh की बैटरी दी गई है, जो 20W टर्बोपावर चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5जी, 3.5mm ऑडियो जैक, ब्लूटूथ वी5.1, वाई-फाई 6, जीपीएस आदि शामिल है। फोन का डायमेंशन 168x74x10mm और वज़न 207 ग्राम है। इसमें साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद है। इसके अलावा फेस अनलॉक से भी लैस है।
Moto G50 स्पेसिफिकेशन्स
बता दें कि मोटो जी100 स्मार्टफोन एंड्रॉयड 11 पर ऑपरेट होता है। फोन की 6.5 इंच का फुल एचडी+ (720x1,600 पिक्सल) एलसीडी डिस्प्ले है, जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz है और 85 प्रतिशत स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो दिया गया है। Moto G100 में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 480 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। जुगलबंदी के लिए 4 GB रैम के साथ 64 जीबी और 128 जीबी स्टोरेज ऑप्शन्स दिए गए हैं, जिसे आप 1 टीबी तक बढ़ा सकते हैं।
फोन के कैमरा डिपार्टमेंट की बात करें तो फोन के रियर में ट्रिपल कैमरा सेटअप है। जिसका प्राइमरी कैमरा f/1.7 लेंस के साथ 48 मेगापिक्सल का है। वहीं, 5 मेगापिक्सल का वाइ-एंगल सेंसर, 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर मौजूद है। इसके अलावा फोन के फ्रंट में 13 मेगापिक्सल का कैमरा सेटअप दिया गया है।
मोटो जी100 में 5,000mAh की बैटरी दी गई है, जो 15W चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें ब्लूटूथ वी5, एनएफसी, जीपीएस, 3.5mm ऑडियो जैक, Wi-Fi 802.11 ac और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल है। फोन का डायमेंशन 165x75x9mm और भार 192 ग्राम है।


Click it and Unblock the Notifications








