Home
News

Motorola के इस फोन को मिला अपडेट, नए फीचर्स के साथ मजेदार हो जाएगा एक्सपीरियंस

मोटोरोला ने भारत में अपने मोटो G34 5G स्मार्टफोन के लिए स्टेबल एंड्रॉइड 15 अपडेट रोलआउट शुरू कर दिया है। यह फोन जनवरी 2024 में एंड्रॉइड 14 के साथ लॉन्च हुआ था, जिसमें मोटोरोला की अपनी माय यूएक्स स्किन थी।

कंपनी ने इस फोन के लिए सिर्फ एक ओएस अपग्रेड का वादा किया था, यानी एंड्रॉइड 15 इसका आखिरी बड़ा अपडेट होगा। हालांकि, मोटो G34 5G को 2027 तक सिक्योरिटी पैच अपडेट मिलते रहेंगे। नए अपडेट में क्या फीचर रोलआउट किए गए हैं, यहां बताने वाले हैं।

Motorola के इस फोन को मिला अपडेट

मोटो G34 5G एंड्रॉइड 15 अपडेट की डिटेल्स

भारत में मोटो G34 5G यूजर्स ने रेडिट और एक्स (पहले ट्विटर) पर इस अपडेट के रोलआउट की खबर साझा की है। जल्द ही यह अपडेट बाकी देशों में भी पहुंचने की उम्मीद है। यूजर्स द्वारा शेयर किए गए स्क्रीनशॉट्स के मुताबिक, भारत में यह अपडेट V1UG35H.75-14 वर्जन नंबर के साथ आया है और इसका साइज 2.15 जीबी है। इस अपडेट में फरवरी 2025 का सिक्योरिटी पैच भी शामिल है।

अपडेट के साथ कई नई खूबियां आई हैं। इसमें ग्राफिक्स पहले से स्मूथ होंगे, ऐप्स तेजी से चलेंगे, स्क्रीन रिकॉर्डिंग के लिए नोटिफिकेशन मिलेगा और भाषाओं के बीच आसानी से स्विच करने की सुविधा भी है।

Moto G34 5G के अन्य खास फीचर्स

मोटोरोला इंडिया ने अपनी सपोर्ट पेज पर एंड्रॉइड 15 के कुछ नए फीचर्स की जानकारी दी है। अपडेट में कनेक्शन और शेयरिंग को बेहतर बनाया गया है। अब क्विक सेटिंग्स से ब्लूटूथ कंट्रोल करना आसान होगा और हियरिंग डिवाइस को कंट्रोल करने के नए फीचर भी जोड़े गए हैं।

इसके अलावा, नए इमोजी स्टिकर्स, फोटो पिकर में बड़े थंबनेल और जेन-एआई इमोजी भी शामिल किए गए हैं, जो यूजर एक्सपीरियंस को बेहतर बनाएंगे। मोटो G34 5G अब सैटेलाइट मैसेजिंग को सपोर्ट करता है, जो तब काम करेगा जब मोबाइल नेटवर्क न हो। हालांकि, यह सुविधा कुछ ही कैरियर्स के साथ उपलब्ध है। फोन अपने आप सैटेलाइट से कनेक्ट हो जाएगा।

साथ ही, वन-टैप हॉटस्पॉट फीचर भी आया है। अगर दोनों डिवाइस एक ही गूगल अकाउंट से जुड़े हैं, तो पासवर्ड डाले बिना हॉटस्पॉट कनेक्ट हो जाएगा। यह अपडेट मोटो G34 5G यूजर्स के लिए एक शानदार एक्सपीरियंस लेकर आया है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X