मोटो G40 फ्यूज़न की ब्रिकी हुई शुरु, जानिए कीमत और फीचर्स
मोटोरोला का नया बजट रेज स्मार्टफोन मोटो G40 फ्यूज़न की सेल आज से ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर शुरु हो चुकी है, कुछ हफ्ते पहले मोटोरोला ने मोटो जी 60 लांच किया है ये भी पॉकेट फ्रेंडली प्राइज़ के साथ बाजार में पेश किया गया था। चलिए बात करते हैं मोटो G40 Fusion के बारे में और जानते हैं इसे थोड़ा करीब से,

मोटो G40 फ्यूज़न के फीचर्स से पहले इसकी कीमत हम आपको बता देते हैं, ये दो वैरियंट ऑप्शन के साथ खरीदा जा सकता है। 4 जीबी रैम और 64 जीबी इंटरनल मैमोरी वैरियंट 13,999 रु में मिल रहा है वहीं इससे ज्यादा बड़ी रैम यानी 6 जीबी रैम और 128 जीबी इंटरनल मैमोरी वैरियंट 15,999 रु में खरीद सकते हैं। दो कलर ऑप्शन इसमें दिए जाएंगे पहला डायनमिक ग्रे और दूसरा फ्रॉस्टेड शैम्पेन, आज 12 बजे से इसकी सेल शुरु हो चुकी है।
सेल के साथ कई ऑफर भी दिए जा रहे हैं, जैसे ICICI बैंक कार्ड यूज़ करने पर 1000 रु का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। HDFC कस्टमर हैं तो 1000 रु तक का डिस्काउंट आप पा सकते है इतना ही नहीं उपभोक्ताओं को फ्लिपकार्ट में एक्सचेंज डिस्काउंट और नो कॉस्ट ईएमआई का ऑप्शन भी मिलेगा जो यूज़र अपनी सुविधा के हिसाब से ले सकते हैं।
मोटो G40 फ्यूज़न स्पेसिफिकेशन
फोन में सिंपल और सभी जरूरी फीचर्स मिलते है, इसमें स्मार्ट कैमरा दिया गया है, क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 732G प्रोसेसर दिया गया है। इसमें दी गइ 6000 एमएएच की बैटरी 54 घंटों तक का स्टैंडबॉय टाइम देती है। स्क्रीन साइज़ भी 6.8 इंच की मिलता है जिसका रिफ्रेश रेट 120 Hz है साथ ही 64 मेगापिक्सल हाई-रेज्यूलूशन कैमरे को कैसे भूल सकते हैं।
क्वालकॉम 732G प्रोसेसर + 4/6 जीबी रैम
क्वालकॉम 732G प्रोसेसर के साथ 6 जीबी तक की रैम मिलती है जो फोन में स्मूद ग्राफिक्स रन करने में मदद करती है ताकि गेम खेलते समय अच्छा अनुभव हो साथ ही इसमें दिया गया कैमरा अल्ट्रा विविड वीडियो के साथ ज्यादा शार्प और हाई-रेज्यूलूशन फोटो लेता है
6.8” एचडीआर 10 120 Hz2 डिस्प्ले
6.8 इंच की मैक्स विज़न FHD+ डिस्प्ले HDR10-विविड, ट्रू लाइफ कलर सपोर्ट करता है जिससे बेहतर ब्राइटनेस और कॉन्ट्रास्ट कलर मिलते हैं। साधारण स्मार्टफोन के मुकाबले इसमें 120 Hz2 रिफ्रेश रेट मिलता है जिससे फोन स्क्रॉल करते समय कोई भी रूकावट महसूस न हो।
क्वॉड कैमरा सेटअप
खूबसूरत पलों को फोन में कैद करने का शौक रखते हैं तो मोटो G40 फ्यूज़न में 64 मेगापिक्सल का क्वॉड कैमरा दिया गया है, साथ में 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड लेंस और 8 मेगापिक्सल का मैक्रो विज़न लेंस सिंगल फ्रेम में ज्यादा तस्वीर कैद करता है साथ ही क्लोज़अप शॉट भी आसानी से लिए जा सकते हैं।
6000 mAh बैटरी के साथ 20W चार्जिंग
सिंगल चार्ज करने के बाद मोटो G40 फ्यूज़न में दी गई 6000 एमएएच की बैटरी 54 घंटे का प्लेबैक टाइम देती है। इसमें दी गई टर्बो 20 वॉट की चर्जिंग कुछ मिनटों में ही फोन को फुल चार्ज कर देती है।


Click it and Unblock the Notifications








