Home
News

₹10000 से कम में लेना है बेहतरीन फोन, ये हो सकता है बेस्ट चॉइस; फीचर्स हैं शानदार

सस्ते दाम में नया फोन लेना चाहते हैं तो आपके लिए शानदार मौका है। Moto G45 5G फ्लिपकार्ट पर बहुत कम दाम में बिक्री के लिए अवेलेबल करवाया गया है। अगर आप इस फोन को अभी खरीदते हैं तो कई ऑफर्स का लाभ भी लिया जा सकता है।

ऐसा करने से फोन की प्रभावी कीमत और भी कम हो जाती है। किफायती फोन में फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करने वाली 5,000mAh की बैटरी और वीगन लैदर डिजाइन दिया गया है, जो इसे रेंज में बेहतरीन ऑप्शन बना देता है। इस पर क्या ऑफर मिल रहे हैं और फोन किन खूबियों से लैस है। आइए जानें।

₹10000 से कम में ये रहा बेहतरीन फोन

ऑफर्स में खरीदने का मौका

Moto G45 5G का 4GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट फ्लिपकार्ट 9,999 रुपये में बिक्री के लिए लिस्टेड है। अगर फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड से पेमेंट किया जाता है, तो 5 प्रतिशत कैशबैक का भी लाभ लिया जा सकता है। ऐसा करने से इसकी कीमत काफी कम हो जाएगी। इस पर एक्सचेंज ऑफर भी दिया जा रहा है। फोन ब्रिलियंट ब्लू, ब्रिलियंट ग्रीन, वाइवा मजेंटा और पिंक लवेंडर कलर में आता है।

Moto G45 5G के टॉप फीचर्स

मोटोरोला के 5G फोन में 720x1600 पिक्सल रेजॉल्यूशन और 120Hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करने वाली 6.5 इंच की IPS LCD स्क्रीन दी गई है। इसे कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 का प्रोटेक्शन मिला हुआ है। फोन में Snapdragon 6s Gen 3 चिपसेट लगा है, जो Adreno 619 जीपीयू के साथ मिलकर काम करता है।

इसमें डुअल कैमरा सेटअप है, जिसमें 50MP प्राइमरी और 2MP का डेप्थ सेंसर है। सेल्फी के लिए फोन में 16MP का कैमरा दिया गया है। फोन में 18W के फास्ट चार्जर से चार्ज होने वाली 5,000mAh की बैटरी दी गई है। पिछले साल आया फोन IP54 की रेटिंग से लैस है, जो इसे पानी-धूल से सेफ रखने में मदद करती है।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X