Home
News

सस्ता स्मार्टफोन लॉन्च करेगा Motorola, 5200mAh बैटरी और 50MP का मिलेगा कैमरा

मोटोरोला एक लोअर-मिडरेंज स्मार्टफोन पर काम कर रहा है। कंपनी Moto G55 5G के सक्सेसर के तौर पर Moto G56 5G को लॉन्च करने के लिए कमर कस रही है।

लॉन्च से पहले अपकमिंग स्मार्टफोन के कलर ऑप्शन, मेमोरी और प्राइसिंग को लेकर डिटेल सामने आई है। फोन को किन खूबियों के साथ लाया जा रहा है और इसकी कीमत कितनी होगी। सब यहां बताने वाले हैं।

Moto G56 5G की जल्द होगी एंट्री

Moto G56 5G स्पेसिफिकेशन और डिजाइन (लीक)

टिप्सटर Evan Blass ने इस डिवाइस के बारे में कई डिटेल रिवील की है। इसका कोडनेम Bogota है।

डिस्प्ले- मोटोरोला के फोन में 6.72 इंच की FHD+ LCD स्क्रीन दी जाएगी। इसका रेजॉल्यूशन 2400×1080 पिक्सल और पीक ब्राइटनेस 1000 निट्स की है। इसमें गोरिल्ला ग्लास 7i का प्रोटेक्शन भी होगा।

प्रोसेसर- परफॉर्मेंस के लिहाज से देखें तो इसमें 6nm मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7060 प्रोसेसर दिया जाएगा, जिसमें 2-Cortex A78 परफॉर्मेंस कोर होंगे। इनकी 2.6GHz क्लॉक स्पीड होगी। इसमें BXM-8-256 जीपीयू भी दिया जाएगा।

मेमोरी- इसमें 4GB/8GB LPDDR4x रैम और 128GB/256GB UFS 2.2 स्टोरेज मिलेगी, जिसे 2TB तक माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये एक्सपैंड किया जा सकेगा। इसमें हाइब्रिड सिम स्लॉट भी मिल सकता है।

सॉफ्टवेयर- फोन एंड्रॉइड बेस्ड Hello UI पर रन करेगा। बेस वेरिएंट को 1 साल के ओएस और 3 साल के सिक्योरिटी अपडेट मिले होंगे। वहीं, टॉप वेरिएंट 2 ओएस अपडेट और 4 साल के सिक्योरिटी पैच देने का दावा करता है।

कैमरा- कंपनी इसमें रियर पैनल पर 50MP Sony LYT-600 प्राइमरी कैमरा और 8MP का अल्ट्रावाइड कैमरा ऑफर करेगी। सेल्फी के लिए 32MP का सेंसर दिया जाएगा।

बैटरी- फोन में 33W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करने वाली 5,200mAh की बैटरी दी जाएगी।

अन्य फीचर्स- अगर अन्य फीचर्स की बात करें तो इसमें साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर, यूएसबी-सी पोर्ट, डॉल्बी एटमॉस के साथ स्टीरियो स्पीकर होंगे। साथ में पानी-धूल से सेफ्टी के लिए इसे IP69 की रेटिंग मिली होगी। इसमें वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.3 और एनएफसी सपोर्ट (चुनिंदा देश) होगा।

फोन को Pantone Black Oyster, Pantone Grey Mist, Pantone Dazzling Blue और Pantone Dill कलर ऑप्शन में लाए जाने की बात कही जा रही है।

कितनी हो सकती है कीमत

ग्लोबल मार्केट में इस स्मार्टफोन को 250 euros (24,000 लगभग) में लॉन्च किया जा सकता है। यह कीमत 8GB+256GB वेरिएंट की है। पिछले डिवाइस को अगस्त 2024 में लॉन्च किया गया था। ऐसे में उम्मीद है कि इसकी एंट्री भी जल्द होगी।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X