Home
News

सस्ता और पावरफुल फोन ला रहा Motorola, फ्लिपकार्ट पर होगी बिक्री

Motorola एक बार फिर अपने पावर-फोकस्ड स्मार्टफोन लाइनअप को मजबूत करने की तैयारी में है। कंपनी ने पुष्टि कर दी है कि Moto G57 Power भारत में 24 नवंबर को लॉन्च होगा। इस महीने ग्लोबल लॉन्च के बाद अब भारतीय बाजार में इसकी एंट्री होने वाली है।

खास बात यह है कि यह भारत का पहला स्मार्टफोन होगा, जो Snapdragon 6s Gen 4 चिपसेट के साथ आएगा। Flipkart पर इसके सभी स्पेसिफिकेशन्स भी आधिकारिक रूप से सामने आ चुके हैं।

सस्ता और पावरफुल फोन ला रहा Motorola

Moto G57 Power लॉन्च डेट

Moto G57 Power की भारत में लॉन्च डेट 24 नवंबर दोपहर 12 बजे तय की गई है। Motorola इसे ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों बाजारों में उपलब्ध कराएगा। लॉन्च के तुरंत बाद फोन की बिक्री Flipkart, Motorola की आधिकारिक वेबसाइट और रिटेल स्टोर्स के माध्यम से शुरू होगी।

Moto G57 Power की संभावित कीमत

भारत में Moto G57 Power की कीमत ₹13,000 से कम होने की उम्मीद है। यूरोप में इसकी शुरुआती कीमत EUR 279 (लगभग ₹28,000) है, लेकिन भारतीय बाजार के लिए कंपनी इसे काफी आक्रामक दाम पर लाने की तैयारी में है। यह लॉन्च हाल ही में हुए Moto G67 Power की सफलता के बाद हो रहा है।

स्पेसिफिकेशन और फीचर्स

Moto G57 Power में नया Snapdragon 6s Gen 4 प्रोसेसर दिया जाएगा, जो इस कीमत में एक मजबूत परफॉर्मेंस प्रोसेसर साबित होगा। इसके साथ 8GB RAM और 128GB स्टोरेज का विकल्प मिलेगा। फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 7,000mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी है, जो 30W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

ऑडियो की बात करें तो फोन में डुअल स्टीरियो स्पीकर्स हैं, जो Dolby Atmos और Hi-Res Audio सपोर्ट के साथ आते हैं। सॉफ्टवेयर में Moto G57 Power Android 16 पर चलेगा और Motorola ने Android 17 के एक बड़े अपडेट और तीन साल के सुरक्षा अपडेट्स की गारंटी दी है। डिस्प्ले में 6.72-इंच का FHD+ LCD पैनल, 120Hz रिफ्रेश रेट और 1,050 निट्स की पीक ब्राइटनेस दी गई है, जो आउटडोर विजिबिलिटी को बेहतर बनाता है।

कैमरा सेटअप और फोटोग्राफी फीचर्स

Moto G57 Power में पीछे की तरफ 50MP Sony LYTIA 600 प्राइमरी कैमरा और 8MP अल्ट्रावाइड लेंस दिया गया है। यह कैमरा सेटअप डिटेलिंग और वाइड फ्रेम फोटोग्राफी के लिए उपयुक्त है। फोन के फ्रंट में 8MP सेल्फी कैमरा दिया गया है, जो वीडियो कॉलिंग और सामान्य सेल्फी के लिए ठीक-ठाक परफॉर्मेंस देगा।

डिजाइन, बिल्ड क्वालिटी और सेफ्टी फीचर्स

स्मार्टफोन के फ्रंट में Gorilla Glass 7i प्रोटेक्शन मिलता है, जिससे स्क्रीन को बेहतर सुरक्षा मिलती है। फोन को MIL-810H मिलिटरी-ग्रेड सर्टिफिकेशन भी दिया गया है। इसके अलावा, IP64 रेटिंग फोन को धूल और हल्की पानी की छींटों से सुरक्षित रखती है। डिजाइन की बात करें तो Moto G57 Power में आकर्षक Pantone Curated Vegan Leather Design दिया गया है, जो इसे प्रीमियम लुक देता है। यह तीन कलर शेड्स में उपलब्ध होगा।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X