Home
News

नए रंग और अंदाज में भारत में लॉन्च हुआ Moto G5s

By Agrahi

मोटोरोला ने भारत में Moto G5s का नया वरिनत भारत में लॉन्च कर दिया है। यह नया वैरिएंट मिड नाईट ब्लू कलर में आता है, यह फोन गहरे क्लासिक नीले रंग के शेड में आता है। फोन का फ्रंट ब्लैक कलर में है जबकि बैक साइड में यह नीले रंग का है।

नए रंग और अंदाज में भारत में लॉन्च हुआ Moto G5s

मोटो जी5एस के इस नए वैरिएंट का रंग मोटो जी5एस के एक वैरिएंट से काफी मिलता जुलता है। कंपनी इस नए वैरिएंट के लॉन्च की घोषणा ट्विटर के जरिए की है।

मोटोरोला मोटो जी5एस मिडनाईट ब्लू कलर भारत में 14,999 रुपए में पेश किया गया है। इस फोन की कीमत 14,999 रुपए रखी गई है, जबकि इसके अन्य वैरिएंट 12,999 रुपए में उपलब्ध हैं।

मोटोरोला जी5एस के स्पेसिफिकेशन

मोटो जी5एस में 5.2 इंच की फुलएचडी डिस्प्ले है और इसमें गोरिला ग्लास 3 प्रोटेक्शन दी जाएगी। इस फोन में 1.4GHz 64 बिट ऑक्टा कोर स्नैपड्रैगन 430 एसओसी प्रोसेसर होगा। इस फोन में 3जीबी रैम और 32जीबी मैमोरी होगी, जिसे 128 जीबी तक बढ़ा सकते हैं। Moto G5S स्मार्टफोन एंड्रायड 7.1 नॉगट ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। इसमें 16 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। डूअल एलईडी फ़्लैश और फुलएचडी 1080पी वीडियो रिकॉर्डिंग की जा सकती है। इस फोन में 5एमपी का फ्रंट कैमरा है। फोन के होम बटन पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। फोन में 4जी VoLTE, वाईफाई, ब्लूटूथ 4.2 और 3000mAh बैटरी है, इस फोन में टर्बो चार्जिंग भी दी गई है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Moto G5S in Midnight Blue color launched in India at Rs. 14,999. Read more detail of the smartphone in Hindi.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X