Home
News

5000 रुपए सस्ता हुआ मोटो का 16MP कैमरे वाला स्मार्टफोन

By Neha Kashyap

अगर आप अपने बजट में शानदार फीचर्स के साथ स्मार्टफोन खरीदने का सोच रहे हैं, तो आपके लिए अच्छा मौका है। मोटोरोला ने अपनी 45वीं एनिवर्सरी सेल का आयोजन किया है।

ये सेल ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन इंडिया पर पेश की गई है, जिसमें Moto G5s स्मार्टफोन को 5000 रुपए डिस्काउंट पर खऱीदा जा सकता है।

इस फोन की असली कीमत की बात करें, तो वह 14,999 रुपए है, जिसे डिस्काउंट के बाद 9,999 रुपए में खरीदा जा सकता है। बता दें कि ये ऑफर लिमिटेड टाइम पीरियड के लिए है, जो 9 अप्रैल से 11 अप्रैल के बीच चलेगा।

5000 रुपए सस्ता हुआ मोटो का 16MP कैमरे वाला स्मार्टफोन

बता दें कि 45 साल पहले 3 अप्रैल 1973 को पहला मोबाइल कॉल किया गया था। ये कॉल मोटोरोला के मोबाइल से किया गया था। मोबाइल कॉल की 45वीं एनिवर्सरी पर कंपनी ने अपने यूजर्स के लिए मोटो G5s स्मार्टफोन पर 5000 रुपए डिस्काउंट पेश किया है। कंपनी ने इस डिस्काउंट की जानकारी अपने आधिकारिक मोटोरोला इंडिया ट्विटर अकाउंट से ट्वीट करके दी है।

मोटो G5s के अलावा मोटो G5 प्लस को भी 9,999 रुपए में खरीद सकते हैं। मोटोरोला 45वीं एनिवर्सरी सेल में मोटो के अन्य स्मार्टफोन पर भी डिस्काउंट दिया जा रहा है।

मोटो G5S के फीचर्स-

मोटो जी5एस में 5.2 इंच की फुलएचडी डिस्प्ले है और इसमें गोरिला ग्लास 3 प्रोटेक्शन दी जाएगी। इस फोन में 1.4GHz 64 बिट ऑक्टा कोर स्नैपड्रैगन 430 एसओसी प्रोसेसर होगा। इस फोन में 3जीबी रैम और 32जीबी मैमोरी होगी, जिसे 128 जीबी तक बढ़ा सकते हैं।

Moto G5S स्मार्टफोन एंड्रायड 7.1 नॉगट ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। फोटोग्राफी के लिए Moto G5S में 16-मेगापिक्सल रियर कैमरा f/2.0 अपर्चर, PDAF और LED फ्लैश के साथ दिया गया है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 5-मेगापिक्सल वाइड-एंगल कैमरा f/2.0 अपर्चर और LED फ्लैश के साथ दिया गया है।

मात्र 10 मिनट में 9.99 % साफ हो जाएगा आपका फोन

फोन के होम बटन पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। फोन में 4जी VoLTE, वाईफाई, ब्लूटूथ 4.2 और 3000mAh बैटरी है, इस फोन में टर्बो चार्जिंग भी दी गई है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Moto G5S has received a price cut of Rs. 5000 on Motorola 45th Anniversary Sale and now available at rs 9,999 on amazon india.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X