Home
News

Moto G5S की कीमत हुई कम, जानें नया प्राइस

By Neha Kashyap

अगर आप अपने बजट में शानदार फीचर्स के साथ स्मार्टफोन खरीदने का सोच रहे हैं, तो आपके लिए अच्छा मौका है। मोटोरोला ने अपने बजट स्मार्टफोन Moto G5s की कीमत कम कर दी है।

इस फोन की असल कीमत 13,999 रुपए है, जिसे 5000 रुपए डिस्काउंट के बाद 9,999 रुपए में खरीदा जा सकता है।

Moto G5S की कीमत हुई कम, जानें नया प्राइस

कंपनी ने इस फोन को पिचले साल अगस्त में लॉन्च किया था। इस फोन को मोटो जी5 का अपग्रेड वर्जन के तौर पर पेश किया गया था।

कहां से खरीदें मोटो G5S-

नई कीमत के साथ ये फोन मोटो हब, ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन इंडिया और रिटेल स्टोर्स पर बिक्री के लिए उपलब्ध है। मोटो जी5 एस को फाइन गोल्ड, लुनार ग्रे और ऑक्सफॉर्ड ब्लू कलर वेरिएंट में खरीदा जा सकता है।

मोटो G5S के फीचर्स-

मोटो जी5एस को मेटल यूनिबॉडी डिजाइन के साथ पेश किया गया है। फोन में 5.2 इंच की फुलएचडी डिस्प्ले है और इसमें गोरिला ग्लास 3 प्रोटेक्शन दी जाएगी। इस फोन में 1.4GHz 64 बिट ऑक्टा कोर स्नैपड्रैगन 430 एसओसी प्रोसेसर होगा।

Moto G5S स्मार्टफोन एंड्रायड 7.1 नॉगट ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। इस फोन में 3जीबी रैम और 32 जीबी मैमोरी होगी, जिसे 128 जीबी तक बढ़ा सकते हैं।

फोटोग्राफी के लिए Moto G5S में 16-मेगापिक्सल रियर कैमरा f/2.0 अपर्चर, PDAF और LED फ्लैश के साथ दिया गया है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 5-मेगापिक्सल वाइड-एंगल कैमरा f/2.0 अपर्चर और LED फ्लैश के साथ दिया गया है।

Restores anythings (Hindi)/ फोन से डिलीट हुई फाइल्स को मिनटों में करें रिस्टोर

फोन के होम बटन पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। फोन में कनेक्टिविटी के लिए 4जी VoLTE, वाईफाई, ब्लूटूथ 4.2 जैसे ऑप्शन हैं। पावर बैकअप के लिए 3000mAh बैटरी दी गई है। इस फोन में टर्बो चार्जिंग भी दी गई है।

बता दें कि 45 साल पहले 3 अप्रैल 1973 को पहला मोबाइल कॉल किया गया था। ये कॉल मोटोरोला के मोबाइल से किया गया था। इस मौके पर मोटोरोला ने अपने यूजर्स के लिए मोबाइल कॉल की 45वीं एनिवर्सरी पर सेल का आयोजन किया था।

इस सेल में मोटो G5s समेत मोटो के कई स्मार्टफोन पर 5000 रुपए डिस्काउंट पेश किया गया था। कंपनी ने इस डिस्काउंट की जानकारी अपने आधिकारिक मोटोरोला इंडिया ट्विटर अकाउंट से ट्वीट करके दी थी।

 
Best Mobiles in India

English summary
Moto G5S Receives a Price Cut of rs 5000 in India and now available at Rs 9999.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X