मोटो G6 सीरिज के तीन नए स्मार्टफोन की कीमत और फीचर्स लीक
मोटोरोला अप्रैल महीने में अपनी G6 सीरिज के बजट स्मार्टफोन को लॉन्च करने के लिए पूरी तरह तैयार है। हालांकि लॉन्च से पहले इन तीनों फोन के फीचर्स और कीमत को लेकर लीक रिपोर्ट सामने आई है।
मोटोरोला Motorola के Moto G6, Moto G6 Play और Moto G6 Plus स्मार्टफोन दमदार फीचर्स के साथ आएंगे।

मोटो के इन तीनों बजट स्मार्टफोन को लेकर www.alza.hu वेबसाइट पर जानकारी सामने आई थी। कीमत की बात करें, तो मोटो जी6 प्ले 199 डॉलर यानी करीब 13,000 रुपए में लॉन्च होगा। मार्केट में आ रहे सभी फोन की तरह इस फोन में भी फिंगर प्रिंट सेंसर होगा। फोन के फीचर्स की बात करें, तो मोटो जी6 प्ले में 5.7 इंच का एचडी प्लस आईपीएस डिस्प्ले होगा।
कैमरे की बात करें, तो रियर कैमरा 12 मेगापिक्सल और फ्रंट कैमरा 5 मेगापिक्सल का होगा। मोटो का ये बजट फोन 2 जीबी रैम और 4000 एमएएच बैटरी के साथ आएगा। इस फोन के इंटरनल स्टोरेज को बढ़ाने के लिए 256 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड का इस्तेमाल किया जा सकेगा। ये फोन क्वालकॉम ऑक्टा-कोर प्रोसेसर और एंड्रॉयड 8.0 ओरियो पर चलेगा।
मोटो जी6 की कीमत 249 डॉलर यानी करीब 16,200 रुपए होगी। इस फोन में फुल एचडी डिसप्ले 5.7 इंच का होगा, जो गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन के साथ आएगा। रिपोर्ट के अनुसार इस फोन में फेस अनलॉक फीचर होगा। बैटरी क्षमता के मामले में ये हैंडसेट पिछले फोन की तुलना में सिर्फ 3000 एमएएच की बैटरी के साथ आएगा।
इस फोन में ऑक्टा कोर स्नैपड्रैगन 450 प्रोसेसर होगा। फिलहाल कंपनी की तरफ से इन तीनों फोन की कीमत और फीचर्स को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है और मोटो के फैन्स को इसके लिए थोड़ा और इंतजार करना होगा।


Click it and Unblock the Notifications








