Moto G6 व Moto G6 play 4 जून को भारत में होंगे लॉन्च, अमेजन पर लिस्ट
Motorola की G6 सीरिज को लेकर खबरे लगातार आ रही है। लिनोवो स्वामित्व कंपनी मोटोरोला G6 सीरिज में मोटो G6 और मोटो G6 प्ले लॉन्च करने जा रही है। कंपनी इन स्मार्टफोन को भारत में 4 जून को लॉन्च करने जा रही है। हाल ही में मोटो G6 स्मार्टफोन अमेजन इंडिया पर लिस्ट हो गया है।
अमेजन पर इस फोन की लिस्टिंग के साथ नोटिफाई मी ऑप्शन भी आ रहा है। इससे इस फोन की लॉन्च डेट और उपलब्धता कंफर्म हो गई है। ये फोन एक्सक्लूसिवली अमेजन पर उपलब्ध होगा। वहीं, मोटो G6 प्ले लॉन्च के बाद ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर बिक्र के लिए उपलब्ध होगा।

लिस्टिंग में मोटो G6 और मोटो G6 प्ले की लॉन्च डेट भी कंफर्म हो गई है, लेकिन अभी फोन की कीमत और लॉन्च ऑफर के बारे में जानकारी नहीं आई है। बता दें कि पिछले महीने ये दोनों स्मार्टफोन ब्राजील में लॉन्च हो चुके हैं। ब्राजील में मोटो G6 की कीमत 249 डॉलर यानी करीब 16,500 रुपए थी। वहीं, मोटो G6 प्ले की कीमत 199 डॉलर यानी करीब 13,000 रुपए थी। यूरोप में मोटो G6 प्लस 299 यूरो यानी करीब 24,350 रुपए में लॉन्च किया गया था। अब कंपनी मोटो G6 और मोटो G6 प्ले भारत में लॉन्च करने जा रही है।
Moto G6 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन

मोटोरोला मोटो G6 में 5.7 इंच का फुल एचडी प्लस स्क्रीन दिया है, जो 18:9 ऑस्पेक्ट रेश्यो के साथ आता है। इस फोन में ओक्टा कोर क्वालकॉम स्नैपड्रेगन 450 प्रोसेसर और एड्रेनो जीपीयू चिपसेट दिया है। इस फोन में 3 जीबी रैम और 32 जीबी इंटरनल स्टोरेज है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 128 जीबी तक बढ़ा सकते हैं।
फोटोग्राफी के लिए इस फोन में डुअल रियर कैमरा दिया है, जो 12 मेगापिक्सल के प्रायमरी कैमरा के साथ आता है, जो f/1.8 अपर्चर के साथ आता है। सेकेंडरी कैमरा 5 मेगापिक्सल का है, जो f/2.2 अपर्चर के साथ आता है। फ्रंट कैमरा की बात करें, तो ये 8 मेगापिक्सल का है, जो f/2.2 अपर्चर के साथ आता है। इसका फ्रंट कैमरा एलईडी फ्लैश के साथ आता है, जो लो लाइट में भी सेल्फी क्लिक करने की क्षमता रखता है।
डुअल सिम सपोर्ट के साथ आने वाला ये स्मार्टफोन स्टॉक एंड्रॉइड 8.0 ऑरियो ओपरेटिंग सिस्टम पर चलता है। पावर बैकअप के लिए इस फोन में 3000एमएएच की बैटरी दी गई है। कनेक्टिविटी ऑप्शन की बात करें, तो इस फोन में 4G LTE, वाईफाई, यूएसबी टाइप सी, NFC, ब्लूटूथ 4.2 और 3.5mm का हैडफोन जैक दिया है। कंपनी ने इस फोन को सिल्वर और इंडिगो कलर वेरिएंट में पेश किया है।
Moto G6 Play के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन

मोटोरोला के इस फोन में 5.7 इंच का एचडी प्लस डिसप्ले दिया है। इसका ऑस्पेक्ट रेश्यो 18:9 है। प्रोसेसर की बात करें, तो ये क्वालकॉम स्नैपड्रेगन 430 है। इस फोन में 3 जीबी रैम और 32 जीबी इंटरनल स्टोरेज दिया है। माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से इस फोन के इंटरनल स्टोरेज को 128 जीबी तक बढ़ा सकते हैं।
फोटोग्राफी के लिए इस फोन में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया है, जो f/2.0 अपर्चर के साथ आता है। फ्रंट कैमरा की बात करें, तो ये 8 मेगापिक्सल का है, जो 80 डिग्री लेंस और f/2.2 अपर्चर के साथ आता है।
डुअल सिम सपोर्ट के साथ आने वाला ये स्मार्टफोन एंड्रॉइड 8.0 ऑरियो ओपरेटिंग सिस्टम पर चलता है। इस फोन की खासियत की बात करें, तो कंपनी ने इसमें दमदार बैटरी दी है। इस फोन की बैटरी 4000mAh की है, जो टर्बो चार्ज सपोर्ट के साथ आती है।
कनेक्टिविटी फीचर की बात करें, तो फोन में 4G LTE, वाईफाई, यूएसबी टाइप सी, NFC, ब्लूटूथ 4.2 और 3.5mm का हैडफोन जैक दिया है। कंपनी ने इस फोन को गोल्ड और इंडिगो कलर वेरिएंट में पेश किया है। ये फोन को गोल्ड और इंडिगो कलर वेरिएंट में आएगा।


Click it and Unblock the Notifications








