Home
News

21 मई को भारत में लॉन्च हो रहा है Moto G6 Play

By Neha Kashyap

Motorola की अपकमिंग Moto G6 सीरिज की लॉन्च डेट कंफर्म हो गई है। मोटोरोला भारत में Moto G6 Play स्मार्टफोन को 21 मई को लॉन्च करने जा रही है। कंपनी ने इस लॉन्च इवेंट की जानकारी अपने ऑफिशियल ट्वीटर अकाउंट से ट्वीट करके दी है।

लिनोवो अधिकृत मोटो G6 सीरिज स्मार्टफोन भारत में पहली बार लॉन्च होने जा रहा है। मोटो G6 प्ले भारत में लॉन्च के बाद ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर एक्सक्लूसिली बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।

21 मई को भारत में लॉन्च हो रहा है Moto G6 Play

बता दें कि मोटो G6 सीरिज में कंपनी तीन स्मार्टफोन Moto G6, Moto G6 Play and Moto G6 Plus हैं। इनमें से फिलहाल मोटो जी6 प्ले की लॉन्च डेट ही कंफर्म हुई है। कंपनी की तरफ से इस बात की जानकारी सामने नहीं आई है कि कंपनी भारत में इस इवेंट में बाकी दो और स्मार्टफोन वेरिएंट लॉन्च करेगी या नहीं। बता दें कि पिछले महीने ही कंपनी ने ब्राजील में मोटो G6 सीरिज लॉन्च की है।

हाल ही में हालांकि मोटोरोला के Moto G6, Moto G6 Play और Moto G6 Plus की कीमत और फीचर्स को लेकर लीक रिपोर्ट रिपोर्ट सामने आई थी। मोटो के इन तीनों बजट स्मार्टफोन को लेकर www.alza.hu वेबसाइट पर जानकारी सामने आई थी।

मोटो जी6 प्ले की कीमत की बात करें, तो ये 199 डॉलर यानी करीब 13,000 रुपए में लॉन्च होगा। मार्केट में आ रहे सभी फोन की तरह इस फोन में भी फिंगर प्रिंट सेंसर होगा। फोन के फीचर्स की बात करें, तो मोटो जी6 प्ले में 5.7 इंच का एचडी प्लस आईपीएस डिस्प्ले होगा। कैमरे की बात करें, तो रियर कैमरा 12 मेगापिक्सल और फ्रंट कैमरा 5 मेगापिक्सल का होगा। मोटो का ये बजट फोन 2 जीबी रैम और 4000 एमएएच बैटरी के साथ आएगा।

इस फोन के इंटरनल स्टोरेज को बढ़ाने के लिए 256 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड का इस्तेमाल किया जा सकेगा। ये फोन क्वालकॉम ऑक्टा-कोर प्रोसेसर और एंड्रॉयड 8.0 ओरियो पर चलेगा। मोटो जी6 की कीमत 249 डॉलर यानी करीब 16,200 रुपए होगी। इस फोन में फुल एचडी डिसप्ले 5.7 इंच का होगा, जो गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन के साथ आएगा।

रिपोर्ट के अनुसार इस फोन में फेस अनलॉक फीचर होगा। बैटरी क्षमता के मामले में ये हैंडसेट पिछले फोन की तुलना में सिर्फ 3000 एमएएच की बैटरी के साथ आएगा। इस फोन में ऑक्टा कोर स्नैपड्रैगन 450 प्रोसेसर होगा। फिलहाल कंपनी की तरफ से इन तीनों फोन की कीमत और फीचर्स को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है और मोटो के फैन्स को इसके लिए थोड़ा और इंतजार करना होगा।

 
Best Mobiles in India

English summary
Moto G6 Play to launch in India on May 21 and it will be a Flipkart exclusive.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X