Moto G6 plus इंडिया में हुआ लॉन्च, जानें इसके फीचर्स, कीमत और शानदार ऑफर्स
मोटोरोला का एक और नया फोन आज भारत में लॉन्च हो गया। मोटोरोला ने अपनी Moto G6 सीरीज के तीसरे फोन को भी भारत में लॉन्च कर दिया है। इस महीने के शुरुआत से ही Moto G6 Plus के बारे में चर्चाएं हो रही थी, जिसे आखिरकार आज कंपनी ने लॉन्च कर दिया। आपको बता दें कि कंपनी ने मोटो जी6 सीरीज के इस फोन से कुछ महीने पहले Moto G6 और Moto G6 Play को भी भारत में लॉन्च किया था।

Moto G6 Plus इंडिया में लॉन्च
हालांकि आज लॉन्च होने वाले स्मार्टफोन मोटो जी6 प्लस को सबसे पहले ब्राजिल में पेश किया गया था। इस फोन की खासियतें इस सीरीज के बाकी दोनों फोन से कुछ ज्यादा है। जैसे कि इस फोन की डिस्प्ले बाकी दोनों फोन से बड़ी है, उसके साथ-साथ ज्यादा रैम और हाई-फाई प्रोसेसर भी पहले के दोनों फोन से ज्यादा तेज है।
डिस्प्ले और कैमरा सेटअप
अब इस फोन के कुछ खास फीचर्स के बारे में करते हैं। इस फोन में 5.93 इंच का फुल एचडी डिस्ल्पे है जो 18:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ आता है और उसका रिजॉल्यूशन फुल एचडी 1080x2160 पिक्सल है। इस फोन के कैमरे की बात करें तो इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप है जिसका प्राइमेरी सेंसर 12 मेगापिक्सल का है जिसका अपर्चर एफ/1.7 है। जबकि सेकेंडरी सेंसर 5 मेगापिक्सल का है, जिसका अपर्चर एफ/2.2 है। वहीं इस फोन में वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए 8 मेगापिक्सल का एक कैमरा दिया गया है जो एफ/2.2 अपर्चर वाला है। इस फोन में डुअल लेंस से लैस एलईडी फ्लैश है जबकि सेल्फी के लिए भी इसमें फ्लैश की सुविधा दी गई है।
स्टोरेज और प्रोसेसर
स्टोरेज की बात करें तो इस फोन में 6 जीबी रैम दिया गया है। आपको बता दें कि इस फोन अंतरराष्ट्रीय मार्केट में 4 जीबी रैम के साथ ही लॉन्च किया गया था लेकिन भारत में इसको 6 जीबी रैम के साथ लॉन्च किया गया है। वहीं इस फोन में 64 जीबी इंटरनल स्टोरेज भी दिया गया है। जिसे जरूरत पड़ने पर माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 128 जीबी तक बढ़ा सकते हैं। इसके साथ इस फोन में प्रोसेसर भी काफी स्पीड काम करता है। यह फोन स्टॉक एंड्रॉयड 8.0 ओरियो पर चलेगा। डुअल सिम वाले इस फोन में 2.2 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 630 प्रोसेसर भी शामिल है। जिसके साथ में एड्रेनो 508 जीपीयू है जिसकी वजह से इस फोन का प्रोसेसर काफी तेज माना जा रहा है।
बैटरी और कनेक्टिविटी
इस फोन में 3,200 एमएएच की बैटरी दी गई है, जोकि मोटोरोला के टर्बोपावर एडप्टर को सपोर्ट करती है। इन सबके अलावा कनेक्टिविटी के लिए इस फोन में इस रेंज का बाकी सभी स्मार्टफोन की तरह तमाम सुविधाएं हैं। जिसमें 4जी एलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ, यूएसबी टाइप-सी, जीपीएस, ऑडियो जैक जैसी तमाम फीचर्स हैं।
कीमत, उपलब्धता और ऑफर्स
अब इस फोन के लिए तय की गई कीमत की बात कर लेते हैं। इस फोन की कीमत भारत में 22,499 रुपये रखी गई है। इस कीमत में आपको इस फोन में 6 जीबी रैम के साथ 64 जीबी इंटरनल स्टोरेज मिलेगा। इस फोन की बिक्री आज से ही शुरू हो जाएगी। यूजर्स इस फोन को अमेज़न इंडिया, मोटो हब्स और मोटोरोला के ऑफलाइन रिटेल पार्टनर स्टोर से खरीद सकते हैं। वहीं इस फोन के लिए कुछ ऑफर्स भी है। अगर ग्राहक इसे पेटीएम मॉल से खरीदेंगे तो उन्हें 3,000 कैशबैक मिलेगा। इसके अलावा रिलायंस जियो की ओर से भी 4,450 रुपए का कैशबैक ऑफर है। अगर यूजर जियो की ओर से 198 रुपये और 299 रुपये वाले रीचार्ज पैक लेंगे तो उन्हें इस कैशबैक का लाभ मिलेगा।


Click it and Unblock the Notifications