Moto G60 जल्द होगा लॉन्च, जानिए इस फोन के संभावित फीचर्स और कीमत
Motorola जल्द ही इंडियन मार्केट में अपने दो नए स्मार्टफोन पेश कर सकता है। कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी अपनी Moto G सीरीज के दो नए स्मार्टफोन पर काम कर रही है। हालांकि, स्मार्टफोन्स की लॉन्च डेट के बारे में कोई भी ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन इसके कैमरा कन्फिग्युरेशन के बारे में डिटेल्स बताई गई हैं।

टिप्सटर मुकुल शर्मा ने अपने ट्विटर हैंडल के ज़रिए बताया है कि Motorola दो नए फोन पर काम कर रहा है। इसमें से एक Moto G फोन के बैक में 108MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। जबकि, फ्रंट में 32MP का फ्रंट कैमरा होगा। टिप्सटर ने ट्वीट में फोन के कैमरा मॉडयूल को भी पोस्ट किया है, जिसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप देखा जा सकता है। हालांकि, फोन का नाम रिवील नहीं किया गया है, लेकिन पिछले दिनों आई रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह Moto G60 स्मार्टफोन हो सकता है।
Moto G60 के फीचर्स
Moto G60 के अभी तक कुछ फीचर्स की जानकारी सामने आई है। जिनके मुताबिक, इसकी डिस्प्ले 6.78 इंच फुल एचडी प्लस हो सकती है। जिसका 120Hz रिफ्रेश रेट होगा। साथ ही, फोन की बैटरी 5000mAh होने की उम्मीद है। Moto G60,Qualcomm Snapdragon 732G प्रोसेसर से पॉवर्ड हो सकता है। इसका मतलब साफ है कि फोन 4G नेटवर्क सपोर्ट के साथ आएगा।
Moto G60 के अलावा कंपनी अपने Motorola Moto G40 पर भी काम कर रही है। Gizmochina की रिपोर्ट के मुताबिक, Moto G40 और Moto G60 में एक जैसे स्पेसिफिकेऩ्स हो सकते हैं। यह फोन दो स्टोरेज ऑप्शन- 4GB RAM + 64GB और 6GB RAM + 128GB में आएगा।
इस फोन का कैमरा सेटअप
कैमरा डिपार्टमेंट की बात करें तो ये फोन ट्रिपल कैमरा सेटअप से लैस होगा। जिसका प्राइमरी सेंसर 64MP, 8MP का अल्ट्रा वाइड सेंसर और 2MP का मैक्रो सेंसर हो सकता है। सेल्फी के लिए फोन में 16MP का कैमरा दिया जाएगा। पिछले महीने ही Motorola ने भारतीय बाजार में Moto G10 और Moto G30 स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं। ये दोनों फोन एक जैसे फीचर्स के साथ आते हैं।
अब यह देखना दिलचस्प होगा कि मोटोरोला कंपनी के दो नए फोन भारतीय यूज़र्स के लिए कितने फायदेमंद होते हैं और यूज़र्स इस फोन के प्रति कितने आर्कषित करते हैं। हम आपको इस फोन के बारे में मिलने वाली सभी डिटेल्स के बारे में जानकारी देते रहेंगे।


Click it and Unblock the Notifications