Home
News

Moto G67 Power 5G: 7000mAh बैटरी, Snapdragon 7s Gen 2 चिपसेट, जल्द होगा लॉन्च

Motorola जल्द ही भारत में अपना नया स्मार्टफोन Moto G67 Power 5G लॉन्च करने जा रही है। यह फोन कंपनी की पॉपुलर G सीरीज का नया मॉडल होगा और बुधवार को भारत में पेश किया जाएगा। लॉन्च से पहले ही कंपनी की वेबसाइट और फ्लिपकार्ट लिस्टिंग से इसके स्टोरेज वेरिएंट, कलर ऑप्शन और मेन स्पेसिफिकेशन सामने आ गए हैं।

Moto G67 Power 5G: 7000mAh बैटरी, Snapdragon 7s Gen 2 चिपसेट

स्टोरेज वेरिएंट और कलर ऑप्शन

Motorola India वेबसाइट पर लिस्टिंग के अनुसार, Moto G67 Power 5G दो वेरिएंट्स में मिलेगा। 8GB RAM + 128GB स्टोरेज और 8GB+ 256GB स्टोरेज। यह स्मार्टफोन तीन पैंटोन कलर ऑप्शन में लॉन्च होगा- Parachute Purple, Blue Curacao और Cilantro। फोन की बिक्री फ्लिपकार्ट और Motorola India की ऑनलाइन स्टोर दोनों पर होगी।

स्पेसिफिकेशन और फीचर्स

Moto G67 Power 5G में 6.7-इंच की फुल-HD+ (1080×2400 पिक्सल) LCD डिस्प्ले दी जाएगी, जो 120Hz रिफ्रेश रेट, HDR10+ सपोर्ट और Gorilla Glass 7i प्रोटेक्शन के साथ आएगी। डिस्प्ले का स्क्रीन-टू-बॉडी रेश्यो 85.97% होगा। फोन को MIL-810H मिलिट्री ग्रेड प्रोटेक्शन और IP64 डस्ट और स्प्लैश रेसिस्टेंस रेटिंग मिलेगी।

प्रोसेसर और जीपीयू

यह स्मार्टफोन Snapdragon 7s Gen 2 चिपसेट पर काम करेगा, जिसके साथ Adreno GPU और 8GB रैम दी जाएगी। RAM Boost फीचर के जरिए इसे 24GB तक एक्सपैंड किया जा सकेगा। इसमें Android 15 आउट-ऑफ-द-बॉक्स मिलेगा, और कंपनी एक OS अपग्रेड और तीन साल की सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा कर रही है।

कैमरा सेटअप

कैमरे की बात करें तो इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप होगा - 50MP Sony LYT-600 प्राइमरी सेंसर, 8MP अल्ट्रावाइड कैमरा और Two-in-One Flicker सेंसर। फ्रंट में 32MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है। कैमरा फीचर्स में Dual Capture, Timelapse, Slow Motion और Audio Zoom शामिल होंगे।

बैटरी और चार्जिंग स्पीड

फोन में 7,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 30W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। इसके अलावा इसमें Dolby Atmos सपोर्ट वाले स्टीरियो स्पीकर्स, फिंगरप्रिंट सेंसर और गूगल के Gemini AI वॉयस असिस्टेंट का भी सपोर्ट मिलेगा।

कनेक्टिविटी ऑप्शन

कनेक्टिविटी के लिए 5G, डुअल-बैंड Wi-Fi, Bluetooth 5.1, GPS, GLONASS, Galileo, QZSS और Beidou सपोर्ट मौजूद होगा। फोन का वजन करीब 210 ग्राम होगा और इसकी मोटाई 8.6mm बताई गई है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X