Home
News

Motorola ला रहा है सस्ता फोन, कम कीमत में मिलेंगे तगड़े फीचर्स, जानें लॉन्च डेट

Motorola इंडियन यूजर्स के लिए एक नए अफोर्डेबल स्मार्टफोन पर काम कर रहा है। अपकमिंग फोन G सीरीज में एंट्री मारेगा। Moto G67 के नाम से आ रहे फोन में 120 हर्टज रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करने वाली डिस्प्ले दी जाएगी।

इसमें फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली मैसिव बैटरी और डुअल कैमरा सेटअप दिया जाएगा, साथ में क्लीन सॉफ्टवेयर एक्सपीरियंस मिलेगा। फोन के बारे में क्या डिटेल मिल चुकी है। आइए जानते हैं सब इस आर्टिकल में।

Motorola ला रहा है सस्ता फोन, कम कीमत में मिलेंगे तगड़े फीचर्स

Moto G67 Power लॉन्च डेट

इस स्मार्टफोन की एंट्री 5 नवंबर दोपहर 12 बजे होने वाली है। इस फोन को कंपनी की ऑफिशियल साइट और ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट के जरिये बेचा जाएगा। फोन की कीमत 15,000 से 20,000 के बीच हो सकती है। फोन Pantone Blue, Pantone Parachute Purple और Pantone Cilantro शेड्स में आ रहा है। इस फोन के कुछ स्पेक्स भी रिवील हो चुके हैं।

Moto G67 Power स्पेसिफिकेशन

फोन में 50MP Sony LYT-600 प्राइमरी सेंसर लगाया जाएगा। इसमें 8MP का अल्ट्रावाइड सेंसर मिलेगा। फोन में सेल्फी के लिए 32MP का कैमरा दिया जाएगा। जो 4k वीडियो रिकॉर्डिंग भी कर पाएगा। इसमें 6.7-inch FHD+ डिस्प्ले मिलने की बात कही गई है। डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7i से प्रोटक्ट होगी।

बात परफॉर्मेंस की करें तो इसमें Snapdragon 7s Gen 2 SoC प्रोसेसर दिया जाएगा। जिसे 8जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज के साथ पेयर किया गया है। इसे मिल्ट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी मिली हुई है MIL-810H सर्टिफिकेशन साथ। फोन IP64 की रेटिंग से लैस है, जो इसे पानी-धूल से सेफ करती है। इसमें वीगन लैदर फिनिश मिलेगा। जो आमतौर पर मोटोरोला के ज्यादातर फोन में मिलता है।

फोन एंड्रॉइड 15 पर चलेगा। इसे एंड्रॉइड 16 अपडेट भी मिलेगा। फोन में फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करने वाली 7000mAh सिलिकॉन कार्बन बैटरी दी जाएगी। इसमें डॉल्बी एटमॉस के साथ स्टीरियो स्पीकर दिए जाएंगे।

 
Best Mobiles in India

English summary
Motorola is set to launch the Moto G67 Power in India on November 5 with Snapdragon 7s Gen 2, a 120Hz FHD+ display, 7000mAh battery, and Android 15. Check full specs, price, and features.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X