Moto G67 Power: ₹15999 में लॉन्च हुआ नया स्मार्टफोन, बड़ी बैटरी के साथ परफॉर्मेंस भी धांसू!
Motorola ने भारत में अपने बजट स्मार्टफोन पोर्टफोलियो का विस्तार करते हुए नया Moto G67 Power 5G लॉन्च किया है। यह फोन G-पावर सीरीज का हिस्सा है और इसकी शुरुआती कीमत ₹15,999 रखी गई है।
कंपनी ने इसे मजबूत बैटरी, बेहतर परफॉर्मेंस और प्रीमियम डिजाइन के साथ पेश किया है। नए फोन की कीमत कितनी है और इसमें क्या खूबियां दी गई हैं। आइए जानते हैं फुल डिटेल...

1. डिस्प्ले और परफॉर्मेंस
Moto G67 Power में 6.7-इंच की FHD+ LCD स्क्रीन दी गई है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है। फोन में Snapdragon 7s Gen 2 प्रोसेसर है, जिसे 8GB रैम और 8GB वर्चुअल रैम के साथ जोड़ा गया है। यह मल्टीटास्किंग और गेमिंग दोनों के लिए बेहतर परफॉर्मेंस देने का दावा करता है।
2. कैमरा सेटअप
फोटोग्राफी के लिए फोन में Sony LYT-600 सेंसर वाला 50MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। इसके साथ 8MP का अल्ट्रावाइड कैमरा है, जो मैक्रो शॉट्स लेने की सुविधा भी प्रदान करता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 32MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है, जिसमें Quad Pixel तकनीक शामिल है।
3. सॉफ्टवेयर और अपडेट्स
फोन Android 15 पर चलता है और कंपनी ने 1 ओएस अपडेट (Android 16 तक) और 3 साल के सिक्योरिटी अपडेट्स का वादा किया है।
4. डिजाइन और बैटरी
Moto G67 Power में IP64 रेटिंग दी गई है, जो इसे धूल और हल्के पानी के छींटों से सेफ्टी प्रदान करती है। फ्रंट पैनल पर Corning Gorilla Glass 7i प्रोटेक्शन और पीछे वीगन लेदर फिनिश दी गई है। इसमें 7000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो कंपनी के अनुसार 3 दिन तक का बैकअप देती है। साथ ही इसमें 33W TurboPower फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मौजूद है।
5. कीमत और अवेलेबिलिटी
यह फोन 8GB + 128GB वेरिएंट में ₹15,999 की कीमत पर उपलब्ध होगा। इसे Flipkart, motorola.in और ऑफलाइन स्टोर्स पर 12 नवंबर से खरीदा जा सकेगा।
6. लॉन्च ऑफर्स
ग्राहक SBI और Axis बैंक कार्ड पर ₹1,000 का इंस्टेंट डिस्काउंट या एक्सचेंज पर अतिरिक्त ₹1,000 की छूट पा सकते हैं। इसके अलावा, 3 और 6 महीने की नो-कॉस्ट EMI विकल्प भी उपलब्ध हैं। Moto G67 Power तीन कलर वेरिएंट्स PANTONE Cilantro, PANTONE Curacao Blue और PANTONE Parachute Purple में पेश किया गया है।


Click it and Unblock the Notifications