Moto G8 और Moto G8 Power के रेंडर्स हुए लीक, कुछ ऐसे होंगे अपकमिंग स्मार्टफोन
स्मार्टफोन मेकर कंपनी मोटोरोला के अपकमिंग स्मार्टफोन्स Moto G8 और Moto G8 Power के रेंडर्स ऑनलाइन लीक हुए हैं। इसी के साथ दोनो स्मार्टफोन्स की कुछ स्पेसिफिकेशन्स की भी जानकारी सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि ये स्मार्टफोन्स क्वॉलकॉम 655 चिपसेट से लैस होंगे। चलिए आपको बताते हैं मोटोरोला की लिस्ट में जल्द ही शामिल होने वाले Moto G8 और Moto G8 Power के बारे में-

जानकारी के मुताबिक दोनों फोन में काफी समानताएं होंगी। मोटो की G सीरीज के अगले स्मार्टफोन्स में होल-पंच डिस्प्ले होगा। स्मार्टफोन्स में वर्टिकली अलाइन किया गया ट्रिपल कैमरा सेट-अप होगा। इसके अलावा Moto G8 और Moto G8 Power दोनों ही एंड्रॉयड 10 ओएस पर ऑपरेट होंगे।
Moto G8 specifications (rumoured)
XDA Developers की रिपोर्ट कहती है कि Moto G8 की 6.39-इंच की एचडी+ डिस्प्ले होगी। इसमें 720x1560 पिक्सल्स का रेजॉल्यूशन और 19.5:9 का आस्पेक्ट रेशियो होगा। स्मार्टफोन फिजिकल फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस होगा। वहीं, Moto G8 में 2 जीबी, 3 जीबी और 4 जीबी रैम के साथ 32 जीबी और 64 जीबी स्टोरेज के ऑप्शन होंगे। मोटोरोला के अपकमिंग स्मार्टफोन में 4,000 एमएएच बैटरी होने की ख़बर है जो 10 वाट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी।
अगर इसके कैमरा की बात करें तो रेंडर्स में स्मार्टफोन में ट्रिपल कैमरा सेटअप देखने को मिल रहा है जो कि रियर पैनल पर वर्टिकली प्लेस है। इसका प्राइमरी सेंसर 16 मेगापिक्सल को हो सकता है जो कि f/1.7 अपर्चर वाले लेंस के साथ आएगा। वहीं, f/2.2 118-डिग्री वाइड-एंगल लेंस वाला एक 8-मेगापिक्सल का सेकंड्री कैमरा सेंसर भी होने की उम्मीद है। स्मार्टफोन का तीसरा सेंसर 2 मेगापिक्सल का होगा जिसका f/2.2 का अपर्चर होगा। स्मार्टफोन के फ्रंट पैनल पर f/2.0 लेंस वाला 8-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा होगा।
अगर Moto G8 के डिजाइन की बात करें तो 91Mobiles की रिपोर्ट कहती है कि फोन के ऊपर लेफ्ड साइड में कैमरा कटआउट दिया गया है। स्मार्टफोन का बैक पैनल शाइनी होगा। इस फोन में 3.5 एमएम हैडफोन जैक भी दिया गया है। स्मार्टपोन को दो कलर्स ऑप्शन में पेश किया जा सकता है।
Moto G8 Power specifications (rumoured)
जैसा हमने आपको ऊपर बताया कि मोटो जी8 और मोटो जी8 पावर दोनों काफी हद तक सिमिलर हैं। मोटो जी8 पावर भी डुअल सिम सपोर्ट के पेश होगा। जहां मोटो जी8 में 6.39-इंच की एचडी+ डिस्प्ले है वहीं, इसमें 1080x2300 पिक्सल्स रेजोल्यूशन के साथ 6.36-इंच की एचडी+ डिस्प्ले होगी। जिसका आस्पेक्ट रेश्यो 19:9 होगा। इस स्मार्टफोन में भी फिजिकल फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। मोटो जी8 पावर में कम से कम 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज होगी। सर्टिफिकेशन साइट की एक लिस्टिंग में मोटो जी8 पावर में 5,000 एमएएच की बैटरी होने की बात कही गई है।
अगर कैमरा की बात करें तो मोटो जी8 की तरह Moto G8 Power में भी ट्रिपल कैमरा सेट-अप दिया गया है। इसमें भी Moto G8 के जैसे f/1.7 अपर्चर वाला 16-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर होगा। इसमें f/2.2 118-डिग्री वाइड-एंगल लेंस वाला 8-मेगापिक्सल का सेकंड्री कैमरा सेंसर हो सकता है। तीसरा सेंसर f/2.2 अपर्चर के साथ 2-मेगापिक्सल का होगा। स्मार्टफोन के फ्रंट पैनल पर f/2.0 लेंस वाला 25-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है।


Click it and Unblock the Notifications








