Home
News

Moto G8 Power Lite: कम कीमत में बेहतरीन फीचर्स वाले फोन की होगी आज सेल

Motorola Moto G8 Power Lite को आज बिक्री के लिए सेल में उपलब्ध कराया जा रहा है। इस फोन को फ्लिपकार्ट के जरिए खरीदा जा सकेगा। इस सेल की शुरुआत आज दोपहर 12 बजे से फ्लिपकार्ट पर होगी। आपको बता दें कि मोटोरोला का ये लेटेस्ट फोन 10,000 रुपए के अंदर ही आता है।

Moto G8 Power Lite: कम कीमत में बेहतरीन फीचर्स वाले फोन की होगी आज सेल

इस फोन की कीमत 8,999 रुपए है। इस फोन को कंपनी ने रॉयल ब्लू और आर्टिक ब्लू के दो कलर वेरिएंट में लॉन्च किया है। ये फोन 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज के साथ आता है। इस फोन के इंटरनल स्टोरेज को माइक्रो एसडी कार्ड की मदद से बढ़ाया जा सकता है। उसके लिए इस फोन में एक एसडी कार्ड स्लॉट दिया गया है।

Motorola Moto G8 Power Lite पर ऑफर

अगर आप एक्सिस बैंक बज़ क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते हैं, तो आपको इस फोन पर 5% का अनलिमिटेड कैशबैक मिलेगा। इसके अलावा अगर आप फ्लिपकार्ट के एक्सिस बैंक के क्रेडिट कार्ड से भी इस फोन को खरीदेंगे तो भी आपको 5% का डिस्काउंट दिया जाएगा। इस फोन में 750 रुपए प्रति महीने की दर से नो कॉस्ट ईएमआई का भी ऑफर कंपनी दे रही है।

इस फोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो इस फोन को कंपनी ने 5000 एमएएच की दमदार बैटरी दी है, जो 10W के फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है। Motorola Moto G8 Power Lite में कंपनी ने MediaTek Helio P35 chipset का इस्तेमाल प्रोरेसर के तौर पर किया है। इस फोन में कंंपनी ने 6.5 इंच की IPS LCD Max Vision panel स्क्रीन दी है, जिसका ऑस्पेक्ट रेशियो 20:9 है। इस फोन में एक वॉटरड्रॉप नॉच वाली डिस्प्ले भी दी गई है। इस फोन की डिस्प्ले HD+ रिजॉल्य़ूशन वाली है।

इस फोन का ट्रिपल कैमरा सेटअप

इस फोन के पिछले हिस्से में तीन कैमरा सेटअप दिया गया है, जो कि एलईडी फ्लैश के साथ आता है। इसका पहला कैमरा 16 मेगापिक्सल का है, जिसका अपर्चर f/2.0 है। इसका दूसरा कैमरा 2 मेगापिक्सल का है, जो मैक्रो लेंस के साथ आता है। इसका तीसरा कैमरा भी 2 मेगापिक्सल का है, जो डेप्थ सेंसर के साथ आता है। इस फोन का बैक कैमरा सेटअप डुअल कैमरा बुके, फेस ब्यूटी, एचडीआर गूगल लेंस समेत कई सारे फीचर्स को सपोर्ट करता है।

इसके अलावा इस फोन से सेल्फी और वीडियो कॉलिंग करने के लिए कंपनी ने इस फोन में एक 8 मेगापिक्सल का एक फ्रंट कैमरा भी दिया है। इस फोन के बैक और फ्रंट दोनों कैमरा सेंसर्स 30fps 1080p video recording को सपोर्ट करते हैं। इस फोन में कनेक्टिविटी के लिए कंपनी ने 4G VoLTE, Wi-Fi 802.11 b/g/n, ब्लूटूथ 4.2, जीपीएस, ए माइक्रो यूएसबी पोर्ट, 3.5 एमएम ऑडियो जैक दिया गया है। ये Android 9 Pie OS वाला स्मार्टफोन है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Motorola Moto G8 Power Lite is being made available for sale today. This phone can be purchased through Flipkart. This cell will start on Flipkart from 12 noon today. Let me tell you that this latest phone from Motorola comes within 10,000 rupees.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X