Home
News

Motorola के पिटारे में नया फोन, ताकतवर फीचर्स के साथ जल्द होगी एंट्री

Motorola इंडियन मार्केट के लिए एक नए स्मार्टफोन पर काम कर रहा है। Moto g96 5G को मिडरेंज सेगमेंट में लॉन्च किया जाएगा। इसके बारे में लंबे वक्त से रिपोर्ट्स आ रही हैं, लेकिन अब एक पोस्टर भी जारी किया गया है, जिससे इसका इंडिया लॉन्च पुख्ता हो गया है। साथ ही अवेलेबिलिटी के बारे में भी पता चल गया है।

कंपनी ने 'All eyes on you' टैगलाइन के साथ नए फोन का टीजर जारी किया है। यह फोन चार कलर ऑप्शन में लॉन्च होगा। इसमें डुअल कैमरा सेटअप, स्नैपड्रैगन चिपसेट और वॉटरप्रूफ बॉडी मिलेगी। आइए जानते हैं पूरी डिटेल।

Moto g96 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च

प्रोसेसर और डिस्प्ले

रिपोर्ट्स के अनुसार, मोटोरोला के अपकमिंग Moto g96 5G में 6.67 इंच 144Hz pOLED कर्व्ड 10-बिट डिस्प्ले मिलेगी। फोन में Snapdragon 7s Gen 2 प्रोसेसर दिया जाएगा। ध्यान रखें यह Snapdragon 7s Gen 3 से पुराना प्रोसेसर है। कर्व्ड डिस्प्ले पैनल पतले बेजल्स और ऊपर की तरफ सेंटर्ड होल-पंच स्लॉट के साथ दिखाई देता है। हैंडसेट के दाएं किनारे पर वॉल्यूम और पावर बटन मौजूद हैं।

कैमरा और ओएस

कहा गया है कि इसमें फोटोग्राफी के लिए OIS के साथ 50MP Sony Lytia LYT-700C कैमरा और 8MP का अल्ट्रावाइड सेंसर मिलेगा। फोन सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32MP कैमरा से लैस होगा। यह एंड्रॉइड 15-बेस्ड हैलो यूआई स्किन के साथ आ सकता है। हैंडसेट को तीन साल तक प्रमुख ओएस अपग्रेड मिल सकते हैं।

बैटरी, चार्जिंग और ड्यूरेबिलटी

उम्मीद है कि फोन में डॉल्बी एटमॉस के साथ स्टीरियो स्पीकर मिल सकते हैं। फोन में 68W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करने वाली 5,500mAh की बैटरी दी जाएगी। यह पानी-धूल से सेफ्टी के लिए IP68 की रेटिंग से लैस होगा।

एक्सपेक्टेड कीमत

अफवाह है कि इसके 12GB+256GB मॉडल की कीमत 22,990 रुपये होगी। इसकी असल कीमत लॉन्च के वक्त ही पता चलेगी। फिलहाल कंपनी ने इसकी सटीक लॉन्च नहीं बताई है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X