Home
News

गीले हाथों से भी चलेगा ये फोन, Moto G96 जल्द होगा लॉन्च, कीमत बस इतनी

Motorola भारतीय मार्केट के लिए एक नए स्मार्टफोन पर काम कर रहा है। कंपनी अपकमिंग फोन को Moto G सीरीज में लॉन्च करेगी। इसकी एंट्री 9 जुलाई को होगी। Moto G96 5G के नाम से आ रहे फोन को फ्लिपकार्ट के जरिये लॉन्च किया जाएगा।

खास बात यह है कि Moto G90 सीरीज में यह पहला फोन होगा, जो एक नए सब-टियर की शुरुआत मानी जा रही है। लॉन्च से पहले इसके बारे में फ्लिपकार्ट पर कई तरह की डिटेल रिवील हो चुकी है। आइए इसके बारे में जानते हैं।

Moto G96 जल्द होगा भारत में लॉन्च

डिजाइन और लुक

Moto G96 का डिजाइन काफी हद तक Motorola Edge 50 Fusion जैसा ही दिखाई पड़ता है। इसमें कर्व्ड एजेस, सेंटर पंच होल डिस्प्ले और बाएं किनारे पर वर्टिकल डुअल कैमरा सेटअप दिखता है। कैमरा मॉड्यूल थोड़ा उभरा हुआ है। फोन को कई कलर्स में टीज किया गया है, जिनमें Pantone 646 C (ब्लू शेड), स्यान ब्लू, मैजेंटा और ग्रीन शामिल हैं।

डस्ट और वॉटर रेसिस्टेंट बनाने के लिए फोन को IP68 रेटिंग भी मिली हुई है, साथ ही इसमें Water Touch फीचर भी है, जिससे गीले हाथों से भी स्क्रीन को स्क्रॉल किया जा सकता है।

डिस्प्ले और परफॉर्मेंस

फोन में 6.67-इंच 3D कर्व्ड pOLED डिस्प्ले मिलेगा, जो 144Hz रिफ्रेश रेट, 10-बिट कलर, 1600 निट्स ब्राइटनेस और Gorilla Glass 5 प्रोटेक्शन से लैस है। आँखों की सुरक्षा के लिए इसमें SGS Eye Protection सर्टिफिकेशन भी है।

प्रोसेसर की बात करें तो फोन में Snapdragon 7s Gen 2 चिपसेट है, जो 4nm टेक्नोलॉजी पर बेस्ड है। इसमें चार Cortex-A78 कोर (2.4GHz) और चार Cortex-A55 कोर (1.9GHz) हैं, जिससे यह परफॉर्मेंस और बैटरी बचत दोनों में संतुलन रखता है।

कैमरा और अन्य स्पेसिफिकेशन

फोन में होगा 50MP Sony Lytia 700C मेन कैमरा, जो OIS और Moto के AI फीचर्स के साथ आता है। साथ ही एक 8MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 32MP का फ्रंट सेल्फी कैमरा होने की भी उम्मीद है।

रिपोर्ट के अनुसार, अपकमिंग फोन में 5,500mAh बैटरी, 12GB तक RAM, 256GB स्टोरेज, और microSD कार्ड सपोर्ट मिलेगा। सॉफ्टवेयर के तौर पर यह Android 15 बेस्ड Hello UI पर चल सकता है।

एक्सपेक्टेड प्राइस

Moto G96 को Moto G85 के अपग्रेड के तौर पर देखा जा रहा है, जिसकी भारत में शुरुआती कीमत 17,999 थी। वहीं, Moto G86 अभी भारत में लॉन्च नहीं हुआ है, लेकिन BIS पर देखा जा चुका है। Moto G96 एक लोअर मिड-रेंज स्मार्टफोन हो सकता है, जिसमें प्रीमियम डिजाइन, पावरफुल डिस्प्ले और बेहतरीन कैमरा फीचर्स मिलेंगे। इसकी कीमत 20,000 रुपये के आसपास हो सकती है।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X