Home
News

Moto G96 vs CMF Phone 2 Pro: 20 हजार से कम में कौन-सा फोन दमदार?

Moto G96 vs CMF Phone 2 Pro: अगर आप 20,000 रुपये के बजट में एक नया स्मार्टफोन लेने की सोच रहे हैं, तो Moto G96 और CMF Phone 2 Pro आपके लिए दो बेहतरीन विकल्प हो सकते हैं। दोनों की कीमत लगभग एक जैसी है Moto G96 की कीमत 17,999 रुपये से शुरू होती है, जबकि CMF Phone 2 Pro की शुरुआती कीमत 18,999 रुपये है।

लेकिन दोनों की डिजाइन और प्राथमिकताएं काफी अलग हैं। आइए जानते हैं कौन-सा फोन किसके लिए बेहतर है।

20 हजार से कम में कौन-सा फोन दमदार?

डिजाइन और बिल्ड क्वालिटी

Moto G96 का डिजाइन प्रीमियम और सॉफ्ट फील वाला है। इसका कर्व्ड फ्रेम और वेगन लेदर बैक इसे पकड़ने में बेहद आरामदायक बनाता है। फोन का वजन मात्र 178 ग्राम है, जिससे यह हल्का और हैंडी लगता है। सबसे खास बात यह है कि यह IP68 रेटिंग के साथ आता है, यानी यह धूल और पानी से सेफ है। इस प्राइस रेंज में यह एक बड़ा प्लस पॉइंट है। Motorola की Pantone वैलिडेशन इस फोन की फिनिश को और प्रीमियम बना देती है।

वहीं दूसरी ओर, CMF Phone 2 Pro एक बिल्कुल अलग अप्रोच अपनाता है। इसके बैक पैनल पर खुले हुए स्क्रूज नजर आते हैं, जो इसे मॉड्यूलर और फंकी लुक देते हैं। इसका डिजाइन रग्ड जैसा दिखता जरूर है, लेकिन असल में यह ज्यादा एक्सपेरिमेंटल है।

इस फोन में यूजर्स अलग-अलग मॉड्यूलर एक्सेसरीज अटैच कर सकते हैं, जैसे किकस्टैंड या कार्ड होल्डर, जो टेक लवर्स के लिए एक नया एक्सपीरियंस हो सकता है।

परफॉर्मेंस और यूजर एक्सपीरियंस

जहां Moto G96 का फोकस एक स्टेबल, सुरक्षित और प्रीमियम अनुभव देने पर है, वहीं CMF Phone 2 Pro युवाओं और टेक-एक्सप्लोरर्स को ध्यान में रखकर बनाया गया है। दोनों फोनों में दमदार प्रोसेसर और डिस्प्ले दिए गए हैं, लेकिन Moto G96 का सॉफ्टवेयर इंटरफेस थोड़ा ज्यादा स्टेबल और क्लीन फील देता है।

कैमरा कंपेरिजन

Moto G96 में 50MP Sony LYTIA 700C मेन सेंसर दिया गया है, जो OIS सपोर्ट करता है। इसके साथ 8MP अल्ट्रावाइड और 32MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। यह फोन फ्रंट और रियर दोनों कैमरों से 4K वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करता है।

CMF Phone 2 Pro में 50MP का मेन कैमरा, 50MP का 2x टेलीफोटो कैमरा, 8MP अल्ट्रावाइड और 16MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। अच्छी रौशनी में दोनों फोन अच्छी परफॉर्मेंस देते हैं। Moto में कलर थोड़े ज्यादा वाइब्रेंट आते हैं और पोर्ट्रेट सेपरेशन बेहतर है। वहीं CMF की न्यूट्रल कलर साइंस और 2x टेलीफोटो लेंस उसे क्लोज-अप और जूम शॉट्स में बढ़त देती है।

बैटरी लाइफ और चार्जिंग

Moto G96 में 5500mAh की बैटरी है, जो करीब 7.5 घंटे का स्क्रीन टाइम देती है। वहीं CMF की 5000mAh बैटरी थोड़ा कम चलती है (6.5-7 घंटे), लेकिन ज्यादा फर्क नहीं है।

चार्जिंग स्पीड भी लगभग बराबर है- Moto में 30W, जबकि CMF में 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट है। दोनों ही फोन करीब 1 घंटे में फुल चार्ज हो जाते हैं। CMF में 5W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग का सपोर्ट भी है, जिससे आप अपने ईयरबड्स जैसे एक्सेसरीज को चार्ज कर सकते हैं।

आपके लिए कौन-सा बेहतर है?

अगर आप ऐसा फोन चाहते हैं जो हाथ में प्रीमियम लगे, फ्लैगशिप-ग्रेड वॉटर प्रोटेक्शन दे, बेहतरीन सेल्फी और पोर्ट्रेट ले, और क्लीन सॉफ्टवेयर के साथ बिना दिक्कत के काम करे तो Moto G96 आपके लिए अच्छा ऑप्शन हो सकता है।

लेकिन अगर आप कुछ अलग दिखना चाहते हैं, मॉड्यूलर डिजाइन को पसंद करते हैं, जूम शॉट्स लेना पसंद है, लंबे समय तक सॉफ्टवेयर सपोर्ट चाहते हैं और शानदार विजुअल्स का मजा लेना चाहते हैं तो CMF Phone 2 Pro एक बिल्कुल नया एक्सपीरियंस देता है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X