Home
News

फिल्प्कार्ट पर सोमवार को 2,999 रुपए में मिलेगा मोटोरोला मोटो एम

फ्लिप्कार्ट पर सोमवार से मोटो एम का ग्रे वैरिएंट मिलेगा, इस पर आकर्षक ऑफर भी दिया जा रहा है।

By Agrahi

लेनोवो के मोटो एम स्मार्टफोन को कंपनी ने हाल ही में लॉन्च किया है। फोन का ग्रे कलर वैरिएंट सोमवार से फ्लिप्कार्ट पर 12 बजे से बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। यह फोन 3जीबी और 4जीबी रैम वैरिएंट में उपलब्ध है। फोन के 3जीबी रैम मॉडल की कीमत 15,999 रुपए है और 4जीबी रैम वैरिएंट की कीमत 17,999 रुपए है।

फिल्प्कार्ट पर सोमवार को 2,999 रुपए में मिलेगा मोटोरोला मोटो एम

दिलचस्प बात यह है कि फ्लिप्कार्ट फोन को 2,999 रुपए में भी पेश कर रही है। वो ऐसे कि ई-कॉमर्स साईट फ्लिप्कार्ट पर एक्सचेंज ऑफर चल रहा है। जिसमें ग्राहकों को पुराने फोन के एक्सचेंज में काफी बड़ी छूट दी जा रही है। मोटो एम पर भी यह ऑफर उपलब्ध है। पुराने फोन पर आप करीब 15,000 रुपए तक का ऑफ पा सकते हैं।

सोमवार से मिलेगा ग्रे वैरिएंट

सोमवार से मिलेगा ग्रे वैरिएंट

लेनोवो स्मार्टफोन मोटो एम 5.5 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले के साथ आता है। फ़िलहाल फ्लिप्कार्ट पर इसका गोल्ड वैरिएंट मौजूद है। सोमवार को साईट पर इसका ग्रे वैरिएंट भी आ जाएगा।

2,999 रुपए में खरीदने का मौका

2,999 रुपए में खरीदने का मौका

फ्प्लिप्कार्ट पर चल रहे एक्सचेंज ऑफर के चलते ग्राहक मोटो एम का 4जीबी रैम वैरिएंट केवल 2,999 रुपए में खरीद सकते हैं। यदि आप अपना पुराना स्मार्टफोन एक्सचेंज कराएं तो आपको 15,000 रुपए तक की छूट मिल सकती है और आप इस 17,999 रुपए के फोन को 2,999 रुपए में खरीद सकते हैं।

128जीबी इंटरनल स्टोरेज

128जीबी इंटरनल स्टोरेज

मोटो एम स्मार्टफोन में 64जीबी की इंटरनल स्टोरेज है। फोन में दी गई सुविधा से आप माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से इसकी इंटरनल स्टोरेज को 128जीबी तक और बढ़ा सकते हैं।

3050mAh पॉवर बैटरी

3050mAh पॉवर बैटरी

यह फोन फुल मेटल बॉडी के साथ आता है। इसमें 16एमपी प्राइमरी और 8 एमपी फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन में 3050mAh पॉवर की ली-पॉलीमर बैटरी दी गई है।

ईएमआई ऑफर

ईएमआई ऑफर

लेनोवो का मोटो एम स्मार्टफोन में एमटीके हेलियो पी15 64 बिट प्रोसेसर दिया है। फ्लिप्कार्ट इस फोन पर ईएमआई ऑफर भी दे रहा है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Moto M grey variant will be available on flipkart from monday at rs 2,999 with an offer. Read more in Hindi.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X