Home
News

भारत में लॉन्च हुआ मोटो एम स्मार्टफोन, 4जीबी है रैम

मोटो एम स्मार्टफोन भारत में लॉन्च हो चुका है। फोन दो रैम वैरिएंट में आता है।

By Agrahi

मोटो एम स्मार्टफोन अब भारत में लॉन्च हो चुका है। लेनोवो कंपनी ने अपने इस फोन को दो वैरिएंट में पेश किया है, जिसमें एक 3जीबी रैम और दूसरा 4जीबी रैम के विकल्प में आता है। फोन की अधिक रैम के बावजूद इसकी कीमत बहुत अधिक नहीं हैं। यह फोन आपको 15,999 रुपए की शुरुआती कीमत में मिल जाएगा।

मोटो एम, मोटोरोला का पहला स्मार्टफोन है जो कि फुल मेटल बॉडी के साथ आता है, जिससे फोन देखने में काफी क्लासी लगता है। फोन 14 दिसंबर रात 11.59 मिनट से खास तौर पर फ्लिप्कार्ट पर उपलब्ध होगा।

मोटोरोला मोटो एम के 3जीबी रैम वैरिएंट की कीमत 15,999 रुपए रखी गई है। जबकि 4जीबी रैम मॉडल की कीमत 17,999 रुपए है। मोटो मध्यम रेंज में एक शानदार स्मार्टफोन है, चलिए जानते हैं इसके अन्य खास फीचर्स-

आईपीएस डिस्प्ले

आईपीएस डिस्प्ले

मोटो एम स्मार्टफोन 5.5 इंच की आईपीएस डिस्प्ले के साथ आएगा, जिसमें 2.5डी कर्व्ड ग्लास दिया गया है। फोन की स्क्रीन रेजोल्यूशन 1080*1920 पिक्सल है।

नए स्मार्टफोन की बेस्ट ऑनलाइन डील्स के लिए यहाँ क्लिक करें

मार्शमेलो ऑपरेटिंग सिस्टम

मार्शमेलो ऑपरेटिंग सिस्टम

मोटोरोला का यह स्मार्टफोन एंड्रायड 6.0 मार्शमेलो ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। मोटो एम में फुल मेटल बॉडी दी गई है, यह फोन ड्यूल सिम सपोर्ट करता है।

16 मेगापिक्सल रियर कैमरा

16 मेगापिक्सल रियर कैमरा

इस हैंडसेट में पीडीएएफ के साथ ही 16 मेगापिक्सल रियर कैमरा दिया है और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 8 मेगापिक्सल कैमरा है।

प्रोसेसर

प्रोसेसर

मोटो एम स्मार्टफोन 2.2 GHz क्वाड कोर मीडियाटेक हेलियो पी15 प्रोसेसर के साथ आएगा। फोन 3जीबी और 4जीबी रैम ऑप्शन के साथ आता है। इसकी इंटरनल मैमोरी 32जीबी और 64जीबी होगी, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 128 जीबी तक बढ़ा सकते हैं।

बैटरी

बैटरी

फोन की बैटरी 3050mAH पॉवर की है। इसमें फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया है, यानी मिनटों में इसे चार्ज किया जा सकता है। यह एक डबल लेयर नैनों कोटिंग के साथ आएगा।

कनेक्टिविटी

कनेक्टिविटी

कनेक्टिविटी के लिए इसमें वाईफाई, ब्लूटूथ, जीपीएस, 4जी VoLTE, यूएसबी टाइप सी और एनएफसी जैसे विकल्प हैं। फोन में एक्सीलेरोमीटर, एम्बियंट लाइट सेंसर, जायरोस्कोप, मैग्नेटोमीटर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर भी हैं।

नए स्मार्टफोन की बेस्ट ऑनलाइन डील्स के लिए यहाँ क्लिक करें

 
Best Mobiles in India

English summary
Moto M smartphone launched in India with 4GB ram. Read more in Hindi.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X