Home
News

48 MP कैमरा के साथ लॉन्च हुआ Moto One Vision स्मार्टफोन

Motorola का Moto One Vision स्मार्टफोन काफी समय से चर्चा में था। बताया जा रहा था कि कंपनी इस स्मार्टफोन को जल्द लॉन्च कर सकती है। बता दें, आखिरकार कंपनी ने Moto One Vision स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया है।

48 MP कैमरा के साथ लॉन्च हुआ Moto One Vision स्मार्टफोन

स्मार्टफोन को काफी दमदार फीचर्स के साथ लॉन्च किया गया है। वहीं फोन का कैमरा स्मार्टफोन को शानदार बनाता है। बता दें, ड्यूल कैमरा सेटअप के साथ आता है और डिस्प्ले में पंच होल सेल्फी कैमरे का शामिल होना इसकी USP में से एक है। वहीं, हैंडसेट में Exynos 9609 चिपसेट दी गई है।

Moto One Vision स्पेसिफिकेशन

Moto One Vision स्मार्टफोन को 4GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले एक ही वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। फोन में इसमें 6.3-इंच की डिस्प्ले दी गई है, जो कि LCD पैनल और HD+ रिजॉल्यूशन के साथ आती है। हैंडसेट में 21:9 का एक्सपेक्ट रेश्यो दिया गया है, जिसे कंपनी ने CinemaVision के नाम से पेश किया है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो स्मार्टफोन के बैक में ड्यूल कैमरा सेटअप मौजूद है, जिसका प्राइमरी कैमरा 48-मेगापिक्सल ( f/1.7 अपर्चर) के साथ आता है। Motorola का यह स्मार्टफोन 48-मेगापिक्सल कैमरा सेंसर वाला पहला स्मार्टफोन बन गया है। फोन का सेकेंडरी कैमरा 5-मेगापिक्सल के साथ आता है। जो एक डेप्थ सेंसिंग कैमरा है।

वहीं कैमरा OIS को भी सपोर्ट करता है। कंपनी ने अपने इस स्मार्टफोन में नाइट विजन मोड भी दिया है, जो अंधेरे में दमदार तस्वीरें और वीडियो शूट करने में सक्षम होगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए स्मार्टफोन 25-मेगापिक्सल के कैमरा के साथ आता है। स्मार्टफोन में Android 9 Pie मौजूद है। स्मार्टफोन में 3,500mAh की बैटरी दी गई है जो 15W TurboPower चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

कनेक्टिविटी के लिए हैंडसेट में ब्लूटूथ 5.0, USB Type-C पोर्ट, 3.5mm ऑडियो पोर्ट, Dolby Audio जैसे फीचर्स दिए गए हैं। कीमत की बात करें तो Motorola ने अपने One Vision को युरोप में 299 यूरो (लगभग 23,500 रुपये) की कीमत के साथ पेश किया है। बता दें, स्मार्टफोन को हाल ही में BIS वेबसाइट में लिस्ट किया गया था, जिससे उम्मीद लगाई जा रही है कि स्मार्टफोन को जल्द ही भारत में भी लॉन्च किया जाएगा।

 
Best Mobiles in India

English summary
Motorola's Moto One Vision smartphone was in discussions for quite a while. It was reported that the company could launch this smartphone soon. After all, the company has finally launched the Moto One Vision smartphone. The smartphone has been launched with quite strong features. The phone's camera makes smartphones fabulous.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X