Moto Pad 60 Neo: कम दाम में बड़ी स्क्रीन वाला टैबलेट, जानें कीमत और फीचर्स
Motorola ने अपना नया टैबलेट Moto Pad 60 Neo भारतीय बाजार में पेश किया है। यह टैब 2.5K डिस्प्ले, 5G सपोर्ट और Moto Pen जैसे फीचर्स के साथ आता है। कंपनी का दावा है कि यह सेगमेंट का सबसे पतला और हल्का 5G टैबलेट है। इसके मुकाबले में पहले से कई टैबलेट मौजूद हैं, इसलिए हमने यहां तीन अल्ट्रनेटिव ऑप्शन भी बता दिए हैं। ताकि, आपको अपने लिए सही टैबलेट चुनने में परेशानी न हो। आइए डिटेल्स जानते हैं।

डिस्प्ले और डिजाइन
- 11-इंच का 2.5K डिस्प्ले
- 90Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट
- केवल 6.9mm मोटा और वजन 490 ग्राम
- Dolby Atmos ट्यूनिंग वाले क्वाड स्पीकर्स
परफॉर्मेंस
- MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर
- 8GB RAM और 128GB स्टोरेज
- माइक्रोSD कार्ड से 2TB तक स्टोरेज बढ़ाने का सपोर्ट
- Android 15 पर रन करता है
बैटरी और चार्जिंग
- 7040mAh बैटरी
- बॉक्स में 68W चार्जर दिया गया है
- 4. Moto Pen फीचर्स
- Tilt सपोर्ट
- 4,096 लेवल्स का प्रेशर सेंसिटिविटी
- Bluetooth auto-connect और लो लेटेंसी
- Smart Connect फीचर्स (Cross Control, File Transfer)
कीमत और उपलब्धता
Moto Pad 60 Neo के 8GB+128GB वेरिएंट की कीमत 17,999 रुपये रखी गई है। लेटेस्ट टैबलेट Pantone Bronze Green कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। इसकी बिक्री 22 सितंबर से Flipkart और Motorola की आधिकारिक वेबसाइट पर शुरू होगी। बैंक ऑफर के साथ इसे सिर्फ ₹12,999 में खरीदा जा सकता है।
Moto Pad 60 Neo के अल्ट्रनेटिव ऑप्शन
1. Oneplus Pad Lite
Oneplus Pad Lite में 11 इंच का 500 निट्स ब्राइटनेस वाला डिस्प्ले, 90Hz रिफ्रेश रेट और 9340mAh बैटरी है। इसमें MediaTek Helio G100 प्रोसेसर, 6GB/8GB RAM, 128GB स्टोरेज मिलता है। ऑक्सीजन OS 15, Hi-Res क्वाड स्पीकर, LTE और Wi-Fi सपोर्ट, 5MP आगे-पीछे कैमरा की सुविधा है। इसकी कीमत लगभग 16,000 रुपये है।
2. Moto Pad 60 Pro
Moto Pad 60 Pro में 12.7 इंच का टचस्क्रीन डिस्प्ले है, जिसका रिजॉल्यूशन 1840x2944 पिक्सल और पिक्सल डेंसिटी 273 पीपीआई है। इसमें MediaTek Dimensity 8300 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर, 128GB स्टोरेज, 615 ग्राम वजन, Pantone Broze Green रंग, एंड्रॉइड OS, टाइप-C पोर्ट और कई सेंसर फायदे के तौर पर दिए गए हैं।
3. Lenovo Idea Tab Pro
Lenovo Idea Tab Pro में 12.7 इंच का शानदार 3K रेजोल्यूशन डिस्प्ले, Dolby Vision सपोर्ट, Android 14, मैट ऐडिशन की उप्लब्धता, फिंगरप्रिंट सेंसर, SD कार्ड स्लॉट, Smart Connect और ZUI सॉफ़्टवेयर है। इसमें बेहतर नोट बनाने के विकल्प, स्टाइलस सपोर्ट और मजबूत बैटरी, साथ ही व्यावहारिक डिजाइन मिलता है।


Click it and Unblock the Notifications






