मोटो एक्स में दिए गए 6 खास फीचर
मोटोरोला ने मोटो एक्स भारतीय बाजार में अभी कुछ समय पहले ही 23,999 रुपए में लांच किया है। ये भारतीय बाजार में लांच किए गए कुछ यूनीक हैंडसेटों में से एक है। मोटोरोला ने मोटो एक्स को अपने हिसाब से डिजाइन करने का ऑप्शन दिया है। यानी आप अपनी पसंद के हिसाब से 2000 से ज्यादा कलर ऑप्शन चुन सकते हैं। इसके अलावा फोन में आप चाहें तो वुड फिनिश का बैक पैनल भी चुन सकते हैं।
डिलीवरी के बाद अगर आपको फोन पसंद नहीं आता तो आप इसे वापस भी कर सकते हैं। मोटो एक्स लांच होने से पहले इसका वॉइस ऑपरेटिंग फीचर काफी हाइलाइट किया जा रहा था। वॉइस ऑपरेटिंग फीचर की मदद से आप बोलकर अपने फोन को कमांड दे सकते हैं इसके लिए हाथों से फोन ऑपरेट करने की कोई जरूरत नहीं।क्या आप जानना चाहते हैं मोटोरोला का मोटो एक्स दूसरे स्मार्टफोनों से कितना अलग है।
Wooden back panels
मोटो एक्स एकलौता ऐसा फोन है जो भारतीय बाजार में वुडेन बैक पैनल फिनिश के साथ लांच किया गया है। लेकिन इन बैक पैनलों के लिए आपको एक्ट्रा 2000 रुपए खर्च करने होंगे। वुडेन पैनल के अलावा इसमें आपको सफेद, ब्लैक, ब्लू और रेड कलर ऑप्शन भी मिलेंगे।
Touchless Control
मोटो एक्स में गूगल नाओं वॉयस एसिस्टेंट दिया गया है, जैसे ही आप ओके गूगल बोलेंगे ये काम करने लगेगा इसकी मदद से आप फोन को बिना छुए कमांड दे सकते हैं।
10MP ClearPixel camera
मोटो एक्स में 10 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है जिसमें क्लियरपिक्सल तकनीक दी गई है इस तकनीक की मदद से 75 प्रतिशत ज्यादा रोशनी कैमरा पर पड़ती है जो लो लाइट में भी अच्छी तस्वीरें लेती है।
Motorola Moto x OS
मोटोएक्स में एंड्रायड का 4.2.2 ओएस दिया गया है जो 1.7 गीगाहर्ट ड्युल कोर मोटोरोला एक्स 8 मोबाइल प्रोसेसर है साथ में एड्रिनों 320 जीपीयू ग्राफिकल प्रोसेसिंग यूनिट दी गई है।
Motorola X Screen
मोटोरोला मोटो एक्स में दिए गए फीचर फोन में 4.7 इंच की एमोल्ड स्क्रीन दी गई है जो 1280x768 पिक्सल रेज्यूलूशन को सपोर्ट करती है। इसका साइज कॉफी हैंडी है आप आराम से फोन को हथेली में पकड़ सकते हैं।
Motorola x battery
मोटोरोला मोटो एक्स बेहतर बैटरी बैकप के लिए मोटो एक्स में 2200 एमएएच की बैटरी दी गई है जिसे फोन से निकाला जा सकता है।


Click it and Unblock the Notifications







